scriptफिर फंसे दिग्विजय सिंह, एक और मामला दर्ज | Another case filed against Digvijay Singh | Patrika News
भोपाल

फिर फंसे दिग्विजय सिंह, एक और मामला दर्ज

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (dijvijay singh) एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं, भोपाल में दिग्विजय सिंह पर एक और मामला दर्ज हुआ है…

भोपालJun 24, 2020 / 08:49 pm

Shailendra Sharma

diggi.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (dijvijay singh) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है और इसे लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों (petrol-disel prise) के विरोध भोपाल में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस (congress) कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली थी।

 

diggi_3.jpg

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रहे इजाफे के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की अगुवाई की थी और साइकिल रैली निकाली थी। दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली सीएम हाउस की ओर बढ़ी थी जिसे पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया था। दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने साइकिल रैली के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया और अब इसी को लेकर दिग्विजय सहित 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भोपाल के टीटीनगर थाने में धारा 188, 341, 269, 270 और 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

diggi_2.jpg

जून महीने दूसरा मामला दर्ज
बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी केस दर्ज किया है। तब सीएम शिवराज सिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी और दिग्विजय सिंह को मानहानि, कूट रचना समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है। दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के 21 जनवरी 2020 के एक वीडियो जो कि दो मिनिट से ज्यादा का था उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर छेड़छाड़ कर 9 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

Hindi News / Bhopal / फिर फंसे दिग्विजय सिंह, एक और मामला दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो