भोपाल

इस सिरफिरे ने मां-बेटी को बंधक बनाया, भोपाल में 12 घंटे तक एक्ट्रेस को बना चुका है बंधक

दो साल पहले जिस सिरफिरे ने एक मॉडल को बंधक बनाया था, उसी ने रीवा में भी मां-बेटी को बना लिया बंधक…।

भोपालDec 28, 2020 / 04:22 pm

Manish Gite

,,

भोपाल। सोमवार को एक सनकी युवक ने वैसी ही हरकत की, जैसी उसने भोपाल में की थी। रोहित सिंह नामक के इस सनकी युवक ने रीवा में सोमवार तड़के मां-बेटी को कट्टे के नोंक पर बंधक बना लिया। पुलिस ने दो घंटे के आपरेशन के बाद आरोपी को दबोच लिया और मां बेटी को आजाद करा लिया। एसपी राकेश सिंह के मुताबिक मां और बेटी सुरक्षित हैं। यह वही रोहित सिंह है जो मुंबई से सीधे भोपाल पहुंचा और मॉडल-एक्ट्रेस के घर में घुसकर उसे 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था।

 

ऐसी ही घटना 13 जुलाई 2018 को इसी सनकी युवक रोहित सिंह ने की थी। 13 जुलाई को शुक्रवार का दिन था। उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह युवक मुंबई में सिंगर है। उसकी मुलाकात वहां भोपाल की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस से हो गई थी। रोहित सिंह शुक्रवार को अचानक मुंबई से भोपाल आ गया और मिसरौद थाना क्षेत्र स्थित एक कवर्ड कैंपस वाली कालोनी में गया और मॉडल के घर घुस गया। तब माडल की मां सुबह 6-7 बजे के आसपास अपने पांच मंजिल स्थित फ्लेट से सुबह-सुबह दूध लेने के लिए बाहर निकली थी। तभी रोहित घर में घुस गया और बेटी को बंधक बना लिया। रोहित एक तरफा प्यार में इस मॉडल से शादी करना चाहता था। वो उससे शादी करने की जिंद को लेकर दिनभर माडल के कमरे में रहा और चाकू की नोंक पर उसे बंधक बनाकर रखा।

 

video.png
13 जुलाई को ऐसा था घटनाक्रम

आरोपी रोहित ने युवती को कैंची से घायल कर लिया था। इसके बाद उसने दवाई और पट्टी की मांग की।
-पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में खुद को बंद करने वाले रोहित को दूध-पानी की सप्लाई की गई।
-दरवाजे से मुमकिन नहीं होने के कारण उसे एक बाल्टी में रस्सी बांधकर खिड़की के जरिए सामान दिया गया।
-बचाव दल तरह-तरह से बचाव के रास्ते ढूंढता रहा।
युवक के मुताबिक लड़की के परिजनों ने चार माह पहले उस पर फायरिंग का केस लगा दिया था। तब से पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

पत्रिका से विशेष बातचीत में रोहित ने बताया था कि वो लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसी सिलसिले में वो भोपाल भी आया। उसने बताया था कि वो खुद को गोली मार लेगा।

रोहित ने बताया कि वो लड़की के घर आया और बातचीत करने के लिए एक कमरे में युवती के साथ चले गया। तभी से वो और युवती एक ही कमरे में बंद रहे। वो बार-बार खुद को मारने की धमकी देता रहा।
रोहित ने बताया कि उसे पुलिस से डर है। उसे लगता है कि पुलिस उसे जान से मार देगी। क्योंकि पुलिस उसे फायरिंग के केस में तलाश कर रही है।

पत्रिका ने की लड़की से बातचीत
रोहित से बात करने के साथ ही पत्रिका रिपोर्टर ने जब युवती से भी बात की थी। अपने आपको बंधक बनाए जाने के सवाल पर वो ज्यादा कुछ नहीं कह सकी। वो डरी हुई लग रही थी।
मेरे पापा आएंगे तब छोड़ूंगा

रोहित ने पत्रिका को बताया कि जब मेरे पापा आएंगे तब ही मैं छोड़ूंगा। इधर, बताया जाता है कि उसके पिता उत्तरप्रदेश से चल दिए हैं और ग्वालियर तक पहुंच गए हैं।

Hindi News / Bhopal / इस सिरफिरे ने मां-बेटी को बंधक बनाया, भोपाल में 12 घंटे तक एक्ट्रेस को बना चुका है बंधक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.