भोपाल

चंद्रमा पर मंगल, चांदी से भी तेज चमक जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपालNov 10, 2019 / 01:30 pm

Astha Awasthi

भोपाल। 6 नवंबर दिन बुधवार को कई राशियों के सितारे बुलंदी छू रहे हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन-रात कुंभ राशि में हो रहा है। शनि के इस राशि में चल रहे चंद्रमा पर मंगल की नजर रहेगी। ऐसे में आपका दिन कई कारणों से शुभ हो सकता है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां जिनका आज का दिन शुभ रहेगा….

Rashifal 2019 in hindi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/10/31/rashifal_today_5321351-m.jpg”>

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी। यह समय आपके लिए करियर में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। आप यदि बेरोजगार हैं, तो उत्तम नौकरी के योग बन रहे हैं। आपका सारा ध्यान कारोबार में तरक्की के संघर्ष में रहेगा। इस समय की गई कोई भी डील आपको करोड़पति बना सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आपके जो काम अधूरे थे वे भी पूरे होंगे।

govardhan puja 2019 : Govardhan Puja 2019 According to rashifal

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी करने पर बड़ा लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि के उत्तम योग बनेंगे। अध्ययन के दौरान एकाग्रता बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

Aaj ka rashifal 25 October :शुक्र ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

धनु राशि

धनु राशि के जातकों आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व्यवसाय में लगाई गई पूंजी व्यर्थ नहीं होगी, आने वाले समय में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। रोजगार को लेकर कोई मित्र शुभ संदेश सुनाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़गा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को जमीन-जायदाद में वृद्धि होने के योग बनेंगे। परिवार में शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को इस माह के अंत तक पदोन्नति मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा।

Hindi News / Bhopal / चंद्रमा पर मंगल, चांदी से भी तेज चमक जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.