भोपाल

भोपाल से इंदौर जाना होगा आसान, 27 करोड़ से बन रहा नया फ्लाईओवर

MP News: 27 करोड़ रुपए में बन रहा फ्लाईओवर ब्रिज 5 महीने में बनकर तैयार होगा। फ्लाईओवर के बनने से इंदौर जाना आसान हो जाएगा….

भोपालOct 02, 2024 / 04:00 pm

Astha Awasthi

flyover

MP News: मध्य प्रदेश में सरकार यातायात की व्यव्स्थाओं पर निगरानी रखे हुए है। सरकार सड़कों की गुणवत्ता पर भी कार्य कर रही है। प्रदेश में अब तक कई फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। इस कड़ी में बैरागढ़ में रेलवे स्टेशन और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। जिसका बीते दिनों विधायक रामेश्वर शर्मा ने निरीक्षण किया।
साथ ही जिम्मेदारों से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इससे प्रतिदिन 5 लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।

इंदौर जाना होगा आसान

अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार इस फ्लाईओवर को इंदौर रोड से कैलाश नगर आदि क्षेत्र को जोड़ा जा रहा था। अब इसे कैलाश नगर से स्टेशन तक थर्ड लेग के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। निर्माण से स्टेशन पहुंचने की सुगमता होगी। इस ब्रिज के बनने से लगभग 5 लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
यह फ्लाई ओवरब्रिज 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। संत नगर(बैरागढ़) की ओर उतरने वाला फ्लाइओवर 7.50 मीटर चौड़ा एवं 300 मीटर लंबा होगा। सर्विस रोड के साथ लगभग 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि इसमें खर्च होगी।

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को नवरात्रि पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आ गया अपडेट!


27 करोड़ की लग रही लागत

विधायक रामेश्वर शर्मा के अनुसार -पीडब्ल्यूडी के कार्यक्षेत्र का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बारिश में रुके हुए रेलवे क्षेत्र का कार्य फिर एक बार तेजी से शुरू किया गया है। वहीं संबंधित रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2025 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी-रेलवे और राजस्व के आपसी समन्वय के साथ इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण में लगभग 27 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट देखेंगे विधायक

विधायक शर्मा हर 15 दिन में फ्लाईओवर की प्रोग्रेस रिपोर्ट का अवलोकन करेंगे। विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं अब काम में तेजी आनी चाहिए। ताकि, आम लोगों को फायदा मिल सके।

Hindi News / Bhopal / भोपाल से इंदौर जाना होगा आसान, 27 करोड़ से बन रहा नया फ्लाईओवर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.