राजस्थान के करौली में यह रोड एक्सीडेंट हुआ। करौली मंडरायल मार्ग पर डूंडापुरा मोड़ पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक की जबर्दस्त टक्कर से बोलेरो चकनाचूर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : एमपी में लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3 हजार रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट करोली के पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाम करीब 5 बजे यह हादसा हुआ। दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर के कारण कई जानें चली गईं। बोलेरो में एमपी के श्योपुर के भक्त सवार थे जोकि कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।