scriptअयोध्या का राम मंदिर सजाने इस शहर से रवाना हुए 50 हजार फूल, फूलों की खूबियां आपको कर देंगी हैरान | 50 thousand flowers left from bhopal to decorate Ayodhya Ram temple know flowers qualities | Patrika News
भोपाल

अयोध्या का राम मंदिर सजाने इस शहर से रवाना हुए 50 हजार फूल, फूलों की खूबियां आपको कर देंगी हैरान

बोगनविलिया नाम के फूलों से राम मंदिर परिसर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सजाएंगे।

भोपालJan 04, 2024 / 04:45 pm

Faiz

news

अयोध्या का राम मंदिर सजाने इस शहर से रवाना हुए 50 हजार फूल, फूलों की खूबियां आपको कर देंगी हैरान

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। ऐसे में मंदिर की साज सज्जा और अन्य तैयारियों को लेकर देशभर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी तरह श्री राम के मंदिर को सजाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी को मिली है, जो बोगनविलिया नाम के फूलों से राम मंदिर परिसर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सजाएंगे। भोपाल में स्थित ‘निसर्ग’ नर्सरी के फूलों से अयोध्या रामपथ को सुंदर बनाने के लिए अयोध्या में वृक्षारोपण कर रहे हैं।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें राम मंदिर अयोध्या में फूलों की साज सज्जा आपूर्ति का ठेका मिला है। इसके लिए बोगनवेलिया के 35 हजार फूलों के 3 ट्रक पहले ही भेजे जा चुके हैं। इसमें कई सजावटी फूल भी हैं। राम मंदिर परिसर में रामपथ और धर्मपथ बोगनवेलिया फूलों से सजाए जाएंगे। इन फूलों की लंबाई 3 फीट है। इसके अलावा टिवृविया अर्जेंटीया, फॉक्सटेल पाम रॉयल पाम कोरियन कॉरपेट ग्रास सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Temple : कार सेवकों की गुहार- बाबरी विध्वंस में हमारी बड़ी भूमिका, हमें तो बुलाए सरकार


5-6 प्रकार के फूल अयोध्या पहुंचाए गए

नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ का कहना है कि हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से 5 से 6 प्रकार के फूलों की आपूर्ति करने का ठेका मिला है, जिनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित विभिन्न रंग के बोगनविलिया फूल शामिल हैं। इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते हैं। इन प्रजातियों के फूल हर समय खिलते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी पनप जाते हैं।

राठौड़ ने ये भी कहा कि उनकी नर्सरी को फूलों का ऑर्डर 3 महीना पहले अयोध्या राम मंदिर समिति द्वारा हमारी नर्सरी से ऑनलाइन कांटेक्ट किया था। 3 महीने पहले वहां से कुछ लोग हमारी नर्सरी विजिट करने भी आए थे। करीब दो महीने बाद फिर हमें फूलों का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले ही हम अयोध्या में 35 हजार फूलों को तीन ट्रकों के जरिए भेज चुके हैं। राठौड़ ने कहा कि 15 हजार फूल भेजे जाना अभी बाकी है। अब जिन फूलों को भेजा जाना है उनमें टिवृविया अर्जेंटीया, फॉक्सटेल पाम रॉयल पाम कोरियन कॉरपेट ग्रासकुल मिलाकर 50 हजार फूलों को भोपाल से ट्रैकों के जरिए अयोध्या पहुंचाया जा रहा है।

//?feature=oembed

Hindi News/ Bhopal / अयोध्या का राम मंदिर सजाने इस शहर से रवाना हुए 50 हजार फूल, फूलों की खूबियां आपको कर देंगी हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो