24 अप्रेल को होंगे सेवानिवृत्त
बता दें कि महाजन इससे पहले भी इस तरह के कई आयोजन कर चुके हैं। भेल कर्मचारी रमेश कुमार महाजन अपनी 37 वर्ष की नौकरी करने के बाद 24 अप्रेल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में उन्होंने 37 क्विंटल खिचड़ी बनाकर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं। बता दें कि इससे पहले महाजन 15 अक्टूबर 2011 में 660 किलोमीटर हाथों के बल पर परिक्रमा पूरी करने पर साईं भक्तों के सहयोग से 8000 किलोग्राम खिचड़ी बनवाकर प्रसादी का वितरण कर चुके हैं। 15 अक्टूबर 2012 में 3000 किलोग्राम खिचड़ी बनवा चुके हैं। रमेश कुमार महाजन साईं भक्तों के सहयोग से ऐसा कई बार कर चुके हैं। महाजन एक बार फिर इतिहास रचने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए लगातार काम में जुटे हुए हैं।
30 क्विंटल खिचड़ी बनाकर बनाया था रिकॉर्ड
इससे पहले बाबा महाकाल की शाही सवारी के अवसर पर चामुंडा माता मंदिर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। यह रिकॉ बसे ज्यादा साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए बना था। श्रद्धालुओं को वितरण के लिए 30 क्विंटल साबूदाना खिचड़ी बनाने में 5 घंटे का समय लगा। पं. चौबे ने बताया था कि खिचड़ी के लिए 7 क्विंटल साबूदाना, 14 क्विंटल आलू, 7 क्विंटल मूंगफली दाना, 15 डिब्बा तेल, 5 डिब्बा देसी घी, 50 किलो ड्रायफ्रुट और 5 किलो विभिन्न सम्मिलित फरियाली मसालों का उपयोग किया गया। सुबह 5 बजे से 10 भट्टियों पर 50 कर्मचारियों ने 5 घंटे में 30 क्विंटल फरियाली खिचड़ी तैयार की गई थी।