scriptदूरदर्शन पर ‘क्लासरूम’: अब घर बैठे 10वीं और 12वीं के छात्र करें पढ़ाई, हर सवाल का मिलेगा जवाब | 10th and 12th classes will now conducted on doordarshan madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

दूरदर्शन पर ‘क्लासरूम’: अब घर बैठे 10वीं और 12वीं के छात्र करें पढ़ाई, हर सवाल का मिलेगा जवाब

10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों केलिए दूरदर्शन के माध्यम से शुरू होंगी।

भोपालMay 09, 2020 / 01:56 pm

Devendra Kashyap

photo_2020-05-09_13-53-04.jpg
भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चे अब दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों केलिए दूरदर्शन के माध्यम से शुरू होंगी।
इसके लिए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन से अनुबंध कर लिया है। बताया जा रहा है कि दूरदर्शन पर कक्षाएं शुरू होने पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों की पढ़ाई सुचारू रुप से संचालित होगी। यह ‘क्लासरूम’ दूरदर्शन पर 11 मई ( सोमवार ) से शुरू होगा और 30 जून तक चलेगा। जानकारी के अनुसार, ये कक्षाएं दो पालियों में दो घंटे तक चलेगी।
गौरतलब है कि कोरोना काल में सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे छात्रों की पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आ रही है। इन्ही सब को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के साथ अनुबंध कर के यह पहल की है।
दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर सोमवार से शुक्रवार तक 10वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और 12वीं के छात्रों के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक ‘क्लासरूम’ चलेगा। इसमें एक घंटे का प्रसारण निशुल्क होगा और इसका खर्च विभाग करेगा।
18 लाख छात्रों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार, दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला ‘क्लासरूम’ कार्यक्रम के लिए डिजिटल कंटेंट शिक्षकों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा होने से ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक छात्रों के सवालों पर समझा सकेंगे। माना जा रहा है कि दूरदर्शन के माध्यम से जो कक्षाएं लगेंगी, उससे 10वीं और 12वीं के करीब 18 लाख छात्रों को फायदा होगा।

Hindi News / Bhopal / दूरदर्शन पर ‘क्लासरूम’: अब घर बैठे 10वीं और 12वीं के छात्र करें पढ़ाई, हर सवाल का मिलेगा जवाब

ट्रेंडिंग वीडियो