भोपाल

सरकार का बड़ा फैसला, कंप्यूटर टाइपिंग नहीं कर सकनेवाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त, 10 को हटाया

PHE employees news कंप्यूटर टाइपिंग नहीं कर सकनेवाले कर्मचारी को हटाया

भोपालOct 06, 2024 / 09:53 pm

deepak deewan

10 employees who could not do computer typing were removed

मध्यप्रदेश में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को कंप्यूटर टाइपिंग नहीं कर सकने के कारण हटाया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के नियमानुसार निर्धारित अवधि में कंप्यूटर टाइपिंग दक्षता प्रमाणपत्र सीपीसीटी हासिल नहीं कर पाने के कारण कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। इधर कर्मचारी और कर्मचारी संगठन इस कार्रवाई को गैरकानूनी बता रहे हैंं।
प्रदेश के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएचई में 10 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग के मुख्य अभियंता ने आदेश जारी कर कर्मचारियों को हटा दिया है। ये सभी कर्मचारी अनुकंपा नियुक्ति वाले थे। कंप्यूटर टाइपिंग नहीं जानने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : एमपी के आईएएस ऑफिसर से मांग लिया इस्तीफा, प्रशासन में मच गया हड़कंप

यह भी पढ़ें : एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कलेक्टर और सीईओ के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पीएचई के मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी करने के बाद विभाग के कार्यपालन यंत्री को भी एक सर्कुलर जारी किया। इसमें बर्खास्त कर्मचारियों से 2 दिन में तामीली कराने के निर्देश दिए गए हैं। तय मापदंडों के अनुसार 3 साल की अवधि में कंप्यूटर टाइपिंग दक्षता प्रमाणपत्र सीपीसीटी हासिल करना जरूरी था लेकिन 10 कर्मचारी ऐसा नहीं कर सके। इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

Hindi News / Bhopal / सरकार का बड़ा फैसला, कंप्यूटर टाइपिंग नहीं कर सकनेवाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त, 10 को हटाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.