scriptआम्रपाली दुबे ने तोड़ा दिल, अक्षरा सिंह की बाहों में मिला निरहुआ के दिल को चैन | Nirahua aka Dinesh lal yadav romantic with akshara singh on his 44th happy birthday, video goes viral | Patrika News
भोजपुरी

आम्रपाली दुबे ने तोड़ा दिल, अक्षरा सिंह की बाहों में मिला निरहुआ के दिल को चैन

Nirahua Happy Birthday: 2 फरवरी को निरहुआ अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षरा सिंह ने निरहुआ को रोमांटिक अंदज में किया हैप्पी बर्थ डे विश। निरहुआ अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।

Feb 02, 2023 / 01:10 pm

Anju Chaudhary Bajpai

nirhaua_romance_akshara.jpg

Nirahua romance Akshara Singh

Happy Birthday Nirahua: भोजपुरी सिनेमा का सबसे फेमस चेहरा निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव (Nirahua aka Dinesh lal yadav) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। निरहुआ अपनी एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं, साथ ही कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए भी खूब चर्चा बटोरते हैं। आम्रपाली (amrapali dubey nirahua) से अफेयर, एयर होस्टेस से बदतमीजी, कॉन्ट्रोवर्सी किंग का दर्जा पा चुके हैं भोजपुरी एक्टर निरहुआ (Nirahua) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें निरहुआ के नाम से बुलाते हैं लेकिन उनका असली नाम है दिनेश लाल यादव। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के प्यार के किस्से अक्सर चर्चा में रहते थे। लेकिन अब जब आम्रपाली दुबे ने किसी खास के लिए निरहुआ का दिल तोड़ दिया है तो अब निरहुआ के टूटे दिल को मिल गया है भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का सहारा। अक्षरा सिंह ने आज निरहुआ के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर करके उन्हें हैप्पी बर्थ डे विश किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह रोमांटिक अंदाज में निरहुआ संग डांस और रोमांस करती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने इस वीडियो में निरहुआ संग खूब जमकर कमरिया मटकाई है। इस वीडियो में दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री फैंस को काफी लुभा रही है। अक्षरा सिंह का यह वीडियो (akshara singh video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

निरहुआ-अक्षरा सिंह की केमेस्ट्री
निरहुआ (nirahua birthday) के जन्मदिन पर अक्षरा सिंह ने एक खास रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक्टर्स रोमांस, डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

आम्रपाली ने तोड़ा दिल, अक्षरा ने संभाला
सूत्रों की मानें तो निरहुआ का दिल तोड़ चुकी आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) के जीवन में किसी खास की एंट्री हो चुकी है। इसलिए अब निरहुआ को अक्षरा सिंह (Akshara singh) का सहारा मिल गया है। इस वीडियो (Akshara singh video) को देखकर तो यही लग रहा है।

amrapali_nirhaua.jpg

निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत संगीत से ही की थी। उनके पहले एल्बम का नाम था ‘बुढ़वा में दम बा।’ इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा एल्बम ‘निरहुआ नाम है’ निकाला। फिर, ‘निरहुआ सटल रहा’ एल्बम रिलीज किया। यह एल्बम इतना हिट साबित हुआ कि दिनेश लाल यादव का नाम ही ‘निरहुआ’ पड़ गया। इसके बाद से भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव को सभी निरहुआ के नाम से जानने लगे। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ आई। इस फिल्म ने रातों-रात कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और रातों-रात निरहुआ को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद निरहुआ के नाम से ही कई फिल्में आई। ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनल डॉन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2।’ यह सभी फिल्में सुपरहिट रहीं। आज अपनी मेहनत के दम पर निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के सबसे महंगे सुपरस्टार बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें

बिग बॉस 16 की इस कंटेस्टेंट को विनर बनाना चाहती हैं अक्षरा सिंह, जाने खास वजह



Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / आम्रपाली दुबे ने तोड़ा दिल, अक्षरा सिंह की बाहों में मिला निरहुआ के दिल को चैन

ट्रेंडिंग वीडियो