भोजपुरी

Bhojpuri Song 2024: खुशी कक्कड़ का गाना ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ रिलीज, काजल त्रिपाठी ने उड़ा दिया गर्दा

Bhojpuri Song 2024: खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’, आते ही उड़ा दिया सोशल मीडिया पर गर्दा।

मुंबईOct 08, 2024 / 03:11 pm

Jaiprakash Gupta

Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ के गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। उनकी मधुर आवाज कानों में मिसिरी से घोल देती है। उनका लेटेस्ट गाना रिलीज हो गया है।

खुशी कक्कड़ का नया गाना

गायिका खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी और अवनीश आर्या अभिनीत लोकगीत ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। लोकगीत ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें

Bhojpuri Movie: श्रीराम बनेंगे खेसारी लाल यादव, लेटेस्ट मूवी का पहला पोस्टर आया सामने, जानें डिटेल्स

काजल त्रिपाठी का गाना

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी और अवनीश आर्या हैं। इस गाने को गीतकार शुभ दयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव हैं।
यह भी पढ़ें
 

Bhojpuri Film: 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेगी ये एक्ट्रेस, इस फिल्म से होगी धमाकेदार वापसी

लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग

वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। यहां देखिए ये लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग:

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / Bhojpuri Song 2024: खुशी कक्कड़ का गाना ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ रिलीज, काजल त्रिपाठी ने उड़ा दिया गर्दा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.