भोजपुरी

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के शो में जमकर चले लाठी डंडे, हुआ बवाल तो मच गई भगदड़, देखें वीडियो

Akshara Singh: जिला सिद्धार्थनगर में महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह महोत्सव में चार चांद लगाने आई थी। लेकिन रात तकरीबन 10:30 बजे के आसपास गाने के बीच अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति असामान्य होने लगी। ऐसे में भगदड़ मचना लाजमी थी। वीडियो भी देखें वीडियो।

Feb 03, 2024 / 04:48 pm

Saurabh Mall

Akshara Singh Latest News

Akshara Singh Latest News: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के शो में लोगों ने जमकर बवाल किया। आलम ये हुआ, कि स्थानीय पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। ऐसे में भगदड़ मचना लाजमी थी। स्थिति जब सामान्य हुई तो हजारों प्लास्टिक की हजारों कुर्सी टूटी जमीन पर बिखरी पड़ी थी। बॉस के खंभे और लाठी भी देखने को मिली। घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का बताया जा रहा है। भगदड़ कैसे मची, पुलिस को लाठी क्यों चार्ज करना पड़ी। आइए आपको बताते हैं।

सिद्धार्थनगर महोत्सव में पुलिस ने जमकर बरसाए डंडे
जिला सिद्धार्थनगर में महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह महोत्सव में चार चांद लगाने आई थी। दर्शक और फैंस उनको देखने के लिए दूर-दूर से आए हुए थे। लेकिन रात तकरीबन 10:30 बजे के आसपास गाने के बीच अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति असामान्य होने लगी। लोग अब स्टेज की तरफ हल्ला (शोर) करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दर्शकों ने कुर्सिया तोड़ डाली! कुछ लोग आपस में ही भीड़ गए। ऐसे में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज कर दी।

ये भी पढ़ें: ‘रश्मिका मंदाना’ के बाद डीपफेक वीडियो के चंगुल में फंसे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखें
सोशल मीडिया पर पुलिस की लाठीचार्ज वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें साफ देखा जा सकता है, कि लोगों को शांत करने के लिए पुलिस डंडे बरसा रही है। घटना में अब तक किसी को हताहत होने की खबर नहीं है।

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के शो में जमकर चले लाठी डंडे, हुआ बवाल तो मच गई भगदड़, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.