भिंड

Rakshabandhan 2023: यहां तैयार हुई 1000 फीट की राखी, MP का भिंड बनाएगा एक नया World Record

आयोजकों का कहना है कि यह राखी 1000 फीट की है, इस पर लगाया जा रहा फूल ही 25 फीट का है। आपको बता दें कि इस साल भाजपा कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का यह पर्व मनाएंगे…

भिंडAug 29, 2023 / 01:17 pm

Sanjana Kumar

प्रदेशभर में इन दिनों रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच मप्र का भिंड जिला एक World Record बनाने को तैयार है। यहां भाजपा कार्यकर्ता दुनिया की सबसे बड़ी राखी तैयार कर रहे हैं। उनका दावा है कि अब तक इससे बड़ी राखी किसी ने नहीं बनाई होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी राखी होगी। आयोजकों का कहना है कि यह राखी 1000 फीट की है, इस पर लगाया जा रहा फूल ही 25 फीट का है। आपको बता दें कि इस साल भाजपा कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का यह पर्व मनाएंगे।

ये भी पढ़ें : छात्राओं को परेशान करने वाले बस कंडक्टर को MP Police ने दी अनोखी सजा, बीन बजाकर निकाला जुलूस

तो भिंड के नाम होगा सबसे बड़ी राखी का World Record

भाजपा नेता अशोक भारद्वाज का कहना है कि भिंड हमारी जन्मभूमि है और हम इसकी सेवा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भिंड अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाना जाए। इसलिए हम लोगों ने लाड़ली बहना योजना की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने का फैसला किया है। इसके लिए हम दुनिया की सबसे बड़ी राखी बना रहे हैं। अशोक भारद्वाज के अनुसार यह भिंड का पहला World Record होगा।

1000 फीट लंबी राखी

आयोजकों के अनुसार जिले के मेहगांव में तैयार की जा रही यह राखी 1 हजार फीट लंबी होगी। जिसमें लगाया जाने वाला फूल 25 फीट का होगा। रक्षाबंधन पर जब यह गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए रखी जाएगी, उस दिन दिल्ली और ग्वालियर की टीम भी मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें : इस शहर ने बनाया सबसे ज्यादा HLA Test का रिकॉर्ड, अगर आपको भी है थैलेसीमिया तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Hindi News / Bhind / Rakshabandhan 2023: यहां तैयार हुई 1000 फीट की राखी, MP का भिंड बनाएगा एक नया World Record

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.