आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता सूर्य प्रकाश संचेती ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने टोल फ्री नम्बर 18001800107 जारी किया है। यहां सुबह सात से रात दस बजे तक शहरवासी अपनी समस्या दर्ज करवाकर निवारण करवा सकेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए आरयूआईडीपी ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके प्रभारी सहायक अभियंता ओम प्रकाश बैरवा होंगे। उनके मोबाइल 8441935547 है।
बैरवा के साथ सहायक प्रभारी निर्माण प्रबंधक उल्लास देशमुख होंगे। उनके नम्बर 7044164882 है। बारिश के मौसम में आने वाली समस्याओं के लिए पूनम सिंह चौहान को मोबाइल नम्बर 7014921301 पर भी सुबह 9.30 से सायं छह बजे तक अवगत करा सकते है।