भीलवाड़ा

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले

हरणी महादेव में सूखे मेवों से किया श्रृंगार

भीलवाड़ाAug 09, 2021 / 09:39 pm

Suresh Jain

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले

भीलवाड़ा।
सावन के तीसरे सोमवार को जिले भर में शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। अल सुबह से शिवालयों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरु हुआ, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। भक्तों ने अलग-अलग तरीके से भगवान शिव का अभिषेक किया। विशेष पुष्पों के साथ उनका श्रृंगार भी हुआ। मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले और रुद्र पाठ की गूंज ने वहां का माहौल शिवमय बना दिया।
शहर के हरणी महादेव स्थित शिव मंदिर में पूरे दिन रौनक रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न अनुष्ठान, रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना की गई। यहां भगवान शिव का सूखे मेवों से श्रृंगार किया गया। मंदिर कमेटी के महादेव जाट ने बताया कि श्रंगार नितिन पुषनानी, लखन सोनी व शिवराज ने किया।
भीलवाड़ा के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भोले का श्रृंगार किया गया। अजय सोनी ने भोले का महाकाल का श्रृंगार किया गया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। महाराज श्री जोगेश्वर दास ने पूजा अर्चना की।
आनन्द धाम हवेली मंदिर में हरी घटा में हरा हिंदोरा सजाया गया। सोमवार को फल का झूला सजाया गया। हींदोरा विनोद भट्ट, शिव व्यास व सूरज मेनारिया ने सजाया। ट्रस्टी राजेन्द्र बाहेती ने बताया कि आने वाले दिनों में यमुना तट पर लाल चूंदड़ी का हिंडोरा, पान का, शरद में शरद रास, कुंज में कमल का, गिरिराज की तलहटी में हिंडोरा व सावन भादो का हिंडोरा दर्शन होगा।
पुर के गणगौर घाट के निकट बावड़ी वाले मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्र जलधारा रूद्राभिषेक किया गया। पण्डित मुरलीधर दाधीच के सानिध्य में भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर श्रमिक नेता पन्नालाल चौधरी, बंशीलाल मोरी, नंदराम माली, जिंदल शा के अधिकारी राजशेखर आचार्य उपस्थित थे।
तिलक नगर स्थित तेली समाज के शिव मंदिर में अखिल भारतीय तेली महासभा महिला मंडल की ओर से रुद्राभिषेक, सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। महिलाओं ने शहर में अच्छी वर्षा की कामना की। इस दौरान आशा पचलोडिया, देव तेली गुंदालिया, मनभर तेली, रेखा नेणावा, आशा तेली, आशा जादम, मनभर सोनावा सहित समाज की कई महिलाएं उपस्थित थी।

Hindi News / Bhilwara / सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.