scriptकिसानों के लिए खुशखबरी, दीपावली बाद मिलेगी ये बड़ी सौगात… फसलों को लगेंगे पंख | Meja Dam Bhilwara news Good news for farmers After Diwali water release in both the canals coming out of Meja Dam | Patrika News
भीलवाड़ा

किसानों के लिए खुशखबरी, दीपावली बाद मिलेगी ये बड़ी सौगात… फसलों को लगेंगे पंख

Meja Dam News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दीपावली बाद मेजा बांध से निकल रही दोनों नहरों में पानी छोड़ा जा सकता है।

भीलवाड़ाSep 23, 2024 / 12:02 pm

Supriya Rani

Meja Dam Updates: भीलवाड़ा शहर की कभी प्यास बुझाने में जीवनरेखा बने मेजा बांध इस बार भी किसानों के लिए खुशखबरी लाएगा। दीपावली बाद मेजा बांध से निकल रही दोनों नहरों में पानी छोड़ा जा सकता है।
meja dam
विदाई की दहलीज पर मानसून के खड़े होने के बावजूद इस समय चित्तौड़गढ़ जिले का मातृकुंडिया बांध का पानी मेजा फीडर के जरिए बांध में पहुंच रहा है। इस समय मेजा बांध का गेज 25.5 फीट बना है। इससे रबी की फसल के लिए बांध से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। पेयजल के लिए भी पर्याप्त पानी रखा जाएगा।
गौरतलब है कि मेजा बांध से नहर में नवंबर-2019 में पानी छोड़ा गया था। चार साल बाद पिछले साल भी अच्छी बरसात के बाद मेजा की नहरों में पानी ने कलकल किया था।

आधा पानी सिंचाई के लिए

meja dam
मेजा बांध में 25 फीट से ऊपर पानी है। इसमें आधा पेयजल के लिए रिजर्व रखेंगे। शेष सिंचाई के लिए छोड़ेंगे। दीपावली बाद नहर में पानी कब छोडे़ंगे, इसे लेकर बैठक होगी। सितंबर माह बीतने को है और बारिश नहीं होने के बावजूद मेजा बांध में पानी की आवक बनी हुई है।

मानसून के साथ लड़की और फीडर ने दिया साथ

मेजा बांध पर इस बार मानसून की मेहरबानी रही। अगस्त में अच्छी बरसात के बाद लगातार बांध का गेज बढ़ा। उसके बाद लड़की बांध की चादर चली और उसका पानी बांध में पहुंचा।
राजसमंद जिले के नंदसमंद बांध भरते ही मातृकुंडिया बांध में गेज ने रतार पकड़ी। मातृकुंडिया बांध के लबालब होते ही मेजा फीडर के साथ गेट खोल दिए गए। इससे फीडर का पानी मेजा बांध पहुंच गया। उधर, मातृकुंडिया बांध के गेट खेलने से बनास में भी पानी की पर्याप्त आवक हुई है। इससे बनास रतार से बह रही है।

Hindi News/ Bhilwara / किसानों के लिए खुशखबरी, दीपावली बाद मिलेगी ये बड़ी सौगात… फसलों को लगेंगे पंख

ट्रेंडिंग वीडियो