भीलवाड़ा

कटारिया ने वसुंधरा पर साधा निशाना

जिसने भी अंहकार को आधार बनाया वह गर्त में गयानेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया से बातचीत

भीलवाड़ाJul 04, 2021 / 08:56 pm

Suresh Jain

कटारिया ने वसुंधरा पर साधा निशाना

भीलवाड़ा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में जिसने भी अंहकार को आधार बनाया है वह सभी गर्त में गए है। कल्याणसिंह से ज्यादा कोई प्रभावी नहीं था जिस समय अयोध्या आन्दोलन में १९९२ में जिस प्रकार ढाचा गिरने के बाद हिन्दुस्तान का एक मात्र व्यक्ति बन गया था। जब उन्हें अंहकार आया तो एक कौने में थे। लेकिन वापस लौटकर आना पड़ा। भाजपा में अंहकार नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि कटारिया के कारण पार्टी नहीं चलती बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के पसीने से चलती है। यह किसी परिवार की पार्टी नहीं है। कोई भी यह सोचता है तो गलत है। कटारिया ने कहा कि अगर मैं पाटी को छोड़कर उदयपुर से चुनाव लडू तो जमानत नहीं बचा पाऊंगा।
वसंधुरा समर्थकों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगो को यह रहता है की जब कुछ बाटना होगा तो कुछ टुकड़ा हमें भी मिल जाएगा वो भाजपा को जानते भी नही है। कटारिया रविवार को लाडपुरा, बीगोद होते हुए कुछ देर के लिए भीलवाड़ा आए थे। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राहुल गांधी के राफेल को लेकर जेपीसी जांच की मांग कर रहे है के सवाल पर कटारिया ने कहा कि यह दुर्भाग्य है। कांग्रेस की दुर्गति का इसी प्रकार की बातचीत करना है।
कटारिया ने कहा कि जो सीएम १६ माह से क्वारेटिन है, कार्यालय जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया वह आज वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे है। कटारिया ने गहलोत से सवाल किया कि ५४ साल तक दिल्ली में राज किया। उनकी पार्टी व सरकार ने एक वैक्सीन बनाने का काम भी किया। यह मोदी की देन है जो देश के वैज्ञानिकों से बातचीत करके वैक्सीन तैयार की।
कटारिया ने कहा कि गहलोत सुबह उठ है वैक्सीन की राग अलापते है। कि राजस्थान हिन्दुस्तान में प्रथम है को यह क्या वैक्सीन तुम्हारी है क्या। राज्य की कुछ सरकारों को आजादी दी तो उसमें भी गहलोत फैल हो गए। ग्लोबल टैण्डर फैल गो गया। चारो तरफ से हतास होने के बाद फिर मांग की कि सारी की सारी वैक्सीन ही केन्द्र दे। मोदी ने २१ जून से सभी को फ्री वैक्सीन दी है। कटारिया ने कहा कि देश में 36 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है और इनमें से राजस्थान में 16 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगी है और यह देश में सर्वाधिक है। राजस्थान में सवा दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

Hindi News / Bhilwara / कटारिया ने वसुंधरा पर साधा निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.