भीलवाड़ा

मरीज करते रहे इंतजार, नहीं लौटे अधिकांश डॉक्टर

चिकित्सकों की हड़ताल भले ही समाप्त हो गई लेकिन मरीजों को राहत नही मिल पाई

भीलवाड़ाDec 28, 2017 / 07:25 pm

tej narayan

चिकित्सकों की हड़ताल भले ही समाप्त हो गई लेकिन मरीजों को राहत नही मिल पाई

भीलवाड़ा।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर 13 दिनों से सामूहिक अवकाश पर गए चिकित्सकों की हड़ताल भले ही गुरुवार को समाप्त हो गई लेकिन मरीजों को राहत नही मिल पाई। हड़ताल के चलते भूमिगत हुए व लम्बी यात्रा पर गए अधिकांश डॉक्टर गुरुवार को काम पर नहीं लौटे। दूसरी ओर हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी रिलीव हो गए। एेसे में डॉक्टर मिलने की आस में अस्पताल पहुंचे मरीजों का गुरुवार को भी इंतजार खत्म नही हुआ।
 

READ: साधारण सभा की विशेष बैठक में आपस में उलझे भाजपा पार्षद, बुलानी पड़ी पुलिस

 

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी आगीवाल ने बताया कि 17 में से 10 हड़ताली चिकित्सकों ने डयूटी ज्वॉइन कर ली। सात चिकित्सक मुख्यालय छोडऩे के चलते डयूटी ज्वॉइन नहीं कर पाए। इन चिकित्सको से फोन पर बात की है, वे जल्द ही ये डयूटी ज्वॉइन करेगें। आगीवाल का दावा था कि दस चिकित्सकों के लौटने से व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिली है। इधर, जमीनी हकीकत यह थी कि एमजीएच में आउटडोर में न तो सुबह डॉक्टर मिले और ना ही दिन में। अधिकांश डॉक्टर नदारद थे। वही मरीज डॉक्टर के इंतजार में खड़े थे और आने जाने वाले कर्मचारियों से डॉक्टर के आने का समय पूछते नजर आ रहे थे। कर्मचारी भी ध्यान नही होने की बात कहकर पल्ला झाड़ते नजर आए।
 

READ: भीलवाड़ा के 4 स्कूल बनेंगे वैज्ञानिक-इंजीनियरों की नर्सरी, नीति आयोग ने एटीएल के लिए प्रदेश से चुने 24 स्कूल

 

सोनोग्राफी व ऑपरेशन कार्य शुरू

दस डॉक्टरों के काम पर लौट आने से पिछले कई दिनों से बंद पड़ी सोनोग्राफी सेवा फिर शुरू हो गई। डॉ. विजय माहेश्वरी के लौटने के साथ ही शुरू हुई सोनोग्राफी सेवा से लम्बे समय से चक्कर लगा रही गर्भवती महिलाओं को राहत मिली। दूसरी और एेनेथिसिया डॉक्टरो के लौटने सें ऑपरेशन थियेटर में भी ऑपरेशन कार्य सुचारू चला।

Hindi News / Bhilwara / मरीज करते रहे इंतजार, नहीं लौटे अधिकांश डॉक्टर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.