भीलवाड़ा

Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा की हैट्रिक, दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी को हराया

Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर आज मंगलवार सुबह से तिलकनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी को 3,54,606 से हरा दिया। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को 8,07,640 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 4,53,034 मत मिले। यानि की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगा दी।

भीलवाड़ाJun 04, 2024 / 06:05 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा की हैट्रिक तय

Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर आज मंगलवार सुबह से तिलकनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल को सीपी जोशी से 3,54,606 से हरा दिया। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को 8,07,640 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 4,53,034 मत मिले। यानि की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगा दी। भीलवाड़ा से भाजपा के दामोदर अग्रवाल और कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट 2024 – 60.37 फीसद हुआ मतदान

राजस्थान की कपड़ा नगरी भीलवाड़ा लोकसभा सीट में 7 विधानसभा क्षेत्र -आसींद, भीलवाड़ा, मांडलगढ़, शाहपुरा, जहाजपुर, सहाड़ा, मांडल और बूंदी जिले की एक विधानसभा हिंडोली आती है। इस लोकसभा सीट की क्रमांक संख्या 23 है। यह सामान्य सीट है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर प्रथम चरण यानि की 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 60.37 फीसद मतदान हुआ था। भीलवाड़ा के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड 2019 में 67.58 प्रतिशत रहा है।
यह भी पढ़ें –

भाजपा का टूटेगा सपना, राजस्थान में कांग्रेस की जीत का सेहरा किसके सिर बांधेगा, अशोक गहलोत या सचिन पायलट

Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024

डॉ. सीपी जोशी VS दामोदर अग्रवाल

चुनाव 2014 में भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया। तो वहीं पर कांग्रेस ने डॉ. सीपी जोशी को चुनावी मैदान में उतारा है।

चुनाव 2019 में भाजपा के सुभाष चंद्र बहेरिया जीते

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने सुभाष चंद्र बहेरिया, कांग्रेस ने राम पाल शर्मा और बसपा ने शिवलाल गुर्जर चुनावी मैदान में उतारा। राइट टू रिकॉल पार्टी की ओर से पवन कुमार शर्मा को टिकट दिया गया था। भाजपा के सुभाष चंद्र बहेरिया ने 9,36,065 वोट लेकर जीत दर्ज की। कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 3,25,145 वोट और बसपा के शिवलाल गुर्जर को 15,599 वोट मिले।

चुनाव 2014 में भाजपा ने कांग्रेस को हराया

लोकसभा चुनाव 2014 भीलवाड़ा में 63 फीसदी वोटिंग हुई। भाजपा को 57.09 फीसद और कांग्रेस को 34.78 फीसद वोट मिले। भाजपा के सुभाष बहेरिया ने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चांदना को 2,46,264 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। भाजपा के सुभाष बहेरिया को 6,30,317 वोट मिले।

Bhilwara Lok Sabha Constituency MP List : अब तक बने सांसदों के नाम

भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव में जनता ने 9 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा, 1 बार जनता दल, 1 बार बीएलडी के प्रत्याशी को सांसद बनाया। मौजूदा वक्त में भीलवाड़ा से भाजपा के सुभाष चंद्र बहेरिया सांसद हैं।
वर्ष—नाम—पार्टी
1952 हरि राम – अखिल भारतीय राम राज्य परिषद
1957 रमेश चंद्र – कांग्रेस
1962 कालू लाल श्रीमाली – कांग्रेस
1967 आर. चंद्रा – कांग्रेस
1971 हेमेन्द्र सिंह – भारतीय जनसंघ
1977 रूपलाल सोमानी – भारतीय लोक दल
1980 गिरधारी लाल – कांग्रेस
1984 गिरधारी लाल व्यास – कांग्रेस
1989 हेमेन्द्र सिंह – जनता दल
1991 शिवचरण माथुर – कांग्रेस
1996 सुभाष चंद्र बहेरिया – भाजपा
1998 राम पाल उपाध्याय-कांग्रेस
1999 विजेंद्र पाल सिंह – भाजपा
2004 – विजेंद्रपाल सिंह – भाजपा
2009 सीपी जोशी – कांग्रेस
2014 सुभाष चंद्र बहेरिया – भाजपा
2019 सुभाष चंद्र बहेरिया – भाजपा।
यह भी पढ़ें –

Dausa Lok Sabha Seat : दौसा से मुरारी लाल मीणा 45402 वोट से आगे, अब क्या करेंगे किरोड़ीलाल मीणा…

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhilwara / Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा की हैट्रिक, दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी को हराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.