15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather: प्रदेश में एक दो स्थानों पर होगी हल्की बारिश, तापमान में होगी गिरावट

CG Weather: मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए म्यांमार की खाड़ी तक फैली हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 15, 2025

CG Weather: प्रदेश में एक दो स्थानों पर होगी हल्की बारिश, तापमान में होगी गिरावट

CG Weather: दुर्ग जिले का मौसम फिलहाल राहत पहुंचा रहा है। सोमवार को सुबह से ही बदली छाई रही। दोपहर एक बजे के बाद धूप निकली, लेकिन सूरज की तपिश कमजोर थी। दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: Weather Updates: मौसम में आई तब्दीली, प्रदेश में 5 दिनों तक अंधड़ के आसार, IMD की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए म्यांमार की खाड़ी तक फैली हुई है। दूसरी द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण तटीय ओडिशा तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा भी एक और सिस्टम तैयार हो गया है, जिसमें तीसरा द्रोणिका पश्चिम मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक फैली है।

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम भी लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि, मंगलवार को दुर्ग जिले में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा रात में अंधड़ भी चल सकती है। अभी अगले दो दिन अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट बनी रहेगी।