
Bhilai सेक्टर-1 में बनाया जाएगा मदर्स मिनी मार्केट
भिलाई. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड दौरा कर रहे हैं। बारी-बारी से वार्डों में जाकर लोगों से भेंट मुलाकात करके उनका हाल चाल जान रहे हैं। वे लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक शुक्रवार को सेक्टर-1 पहुंचे। सेक्टर-1 में उन्होंने पहले नाला, पेवर ब्लाक का काम करवाया था। जिसके लिए यहां के लोगों ने उनका आभार जताया।
मंदिर में टेका मंथा
विधायक ने सबसे पहले सेक्टर-1 स्थिति लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे। जहां भगवान की पूजा अर्चना की। यहां के लोगों से समस्या को लेकर चर्चा की। तब लोगों ने यहां मंदिर प्रागण में भगवान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस पर विधायक ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही यह शुभ काम को पूर्ण कराएंगे।
मिनी मदर्स मार्केट की मांग
सेक्टर-1 के महिला समूह से मिले। सभी समूह ने फिनाइल व चीजों का निर्माण किया जाता है। लघु उद्योग के माध्यम से महिलाएं जो भी उत्पादन कर रही है। उन सभी चीजों को वे आसानी से बेच सकें। इसके लिए उनके लिए वार्ड में एक मिनी मदर्स मार्केट का निर्माण किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना प्रोडक्ट आसानी से बेच सकें। इसके बाद वे बारी-बारी से सड़क 12, 13, 14, 15 सभी गलियों का निरीक्षण किए। लोगों से मिलकर उनकी समस्या ओं को जाना और उनका निदान करने निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।
गार्डन का होगा जीर्णोंद्धार
महिलाओं ने विधायक स्वामी विवेकानंद गार्डन में कुछ जरूरी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। तब विधायक ने कहा कि वे गार्डन का जीर्णोंद्धार करा देंगे। साथ ही यहां महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं ने बताया कि गार्डन में रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। जिससे लोगों को बड़ी समस्या होती है। विधायक ने तत्काल एसपी को कॉल किया और समस्या बताई साथ ही तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा।
चाय पर चर्चा
मोहल्ले के रोड खरब हो गया है। जिसमें पानी भरा रहता है। इससे लोग परेशान है। साथ ही वार्ड में सफाई भी ठीक से नहीं होती है। इसके अलावा कई समस्याएं वार्डवासियों ने विधायक को बताई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात की और सभी समस्याओं को जल्द निपटाकर सूचना देने का निर्देश दिया। इसके बाद सेक्टर 1 में चाय पर चर्चा की गई।
Published on:
30 Sept 2022 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
