
देखो.... बिना एनओसी के बना रहे 500 सीट शहरी महिला आजीविका केंद्र
6 करोड़ खर्च कर किया जा रहा निर्माण
नगर निगम, भिलाई, खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में 500 सीट शहरी महिला आजीविका केंद्र का निर्माण कर रहा था। यह काम करीब 6 करोड़ की लागत से किया जा रहा था। इसकी खामियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जोन अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्य को रोका गया है।
संचालक को दी गई सूचना
आईटीआई के प्राचार्य ने इस संबंध में 6 जुलाई 2023 को संचालक, संचालयनालय रोजगार व प्रशिक्षण, नवा रायपुर को इसकी सूचना दी। इसमें बताया कि संस्था का पुराना 100 सीटर बालक छात्रावास भवन जो जीर्ण शीर्ण हो चुका था, उसे कलक्टर, दुर्ग ने डिसमैंटल की कार्रवाई किया है। इसके बाद नवीन निर्माण कार्य किया जा रहा है।
संचालक ने मांगी जानकारी
इसके बाद संचालक, रायपुर ने आईटीआई के प्रचार्य से इस संबंध में पूरी जानकारी मांगी। उन्होंने इसको लेकर नगर निगम, भिलाई को पत्र दिया। इसमें संचालक को जानकारी देने के लिए निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी गई। इस संबंध में निगम ने कोई जवाब ही नहीं दिया।
यहां भी है खामियां
शिकायककर्ता ने बताया है कि इस एक कार्य की दो तकनीकी स्वीकृति ली गई है। इसमें एसओआर रेट पर पूरे 395.39 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग से प्राप्त कि जा सकती थी, लेकिन आर्थिक भ्रटाचार की नियत से 210.63 लाख तकनीकी स्वीकृति मुख्य अभियंता संचनालय नगरीय प्रशासन विकास विभाग, रायपुर व नान एस.ओआर 184.76 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति अधीक्षक अभियंता नगर निगम, भिलाई से अलग-अलग ली गई, जो जांच का विषय है।
यहां बरती गई अनियमितता
प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत में यह भी जानकारी दी गई, कि नगर निगम, आयुक्त ने 10 अगस्त 2023 को सामान्य सभा के प्रस्ताव - 4 में इस कार्य के लिए 395.39 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति व निविदा आमंत्रण का असंवैधानिक प्रस्ताव पारित कराया गया। इस कार्य की पूर्व में निविदा आमंत्रण कार्यदेश देकर कार्य शुरू किया जा चुका था, जो की गंभीर अनियमितता कार्य है। एमआईसी की 2 मई 2023 के प्रस्ताव 9 के अनुसार 395.39 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति व निविदा आमंत्रण की अनुमति के लिए सामान्य सभा में रखे जाने का संकल्प पारित किया गया। इस प्रस्ताव को सामान्य सभा की बैठक में 10 अगस्त को विचारार्थ प्रस्तुत किया गया।
निगम ने नहीं दिया है जवाब
टीएस तंवर, प्राचार्य, खुर्सीपार, शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि आईटीआई परिसर, खुर्सीपार में निर्माण के संबंध में संचालक, संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर से जानकारी मांगा गया था। इसको लेकर निगम, भिलाई को पत्र दिए थे, अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
भुगतान नहीं किए
बीके वर्मा, ईई प्रोजेक्ट, नगर निगम, भिलाई ने बताया कि नगर निगम, भिलाई ने शहरी महिला आजीविका केंद्र के कार्य का अभी तक कोई भुगतान नहीं किया है।
Published on:
06 Feb 2024 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
