bell-icon-header
भिलाई

Breaking: डॉ. तीजनबाई को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा जापान जाने के लिए तैयार हूं…Video

सोमवार को दोपहर १२.३० बजे पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 के डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दी।

भिलाईJun 11, 2018 / 04:25 pm

Dakshi Sahu

Breaking: डॉ. तीजन बाई को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा जापान जाने के तैयार हूं…Video

भिलाई. सोशल मीडिया पर रविवार को दिनभर मौत की खबर से न सिर्फ सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई बल्कि उनके परिजन भी बेहद खफा थे। इन अफवाहों पर स्वयं तीजनबाई ने विराम लगा दिया। सोमवार को दोपहर 12.30 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 के डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दी। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेताब दिखी। बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे प्रशंसकों ने जल्द स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विदा किया।
प्रशंसकों का किया अभिवादन
हार्ट अटैक के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही तीजन बाई ने बाहर खड़े प्रशंसकों का अभिवादन किया। इसके साथ ही देश-विदेश से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करने वाले लोगों के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। पत्रिका से एक्सक्लूसिव बातचीत करने हुए उन्होंने का कहा कि पंडवानी उनकी सांसे है और दिल छत्तीसगढ़ में बसता है। जिंदगी के आखिरी सांस तक छत्तीसगढ़ की पावन संस्कृति को जिंदा रखने का प्रयास करती रहेंगी। लोगों के प्यार और आशीर्वाद उन्हें आग बढ़ा रहा है।
तैयार हूं जापान जाने के लिए
सेक्टर ९ अस्पताल से स्पेशल एंबुलेंस के जरिए उन्हें रायपुर ले जाया गया। इस दौरान डॉ. तीजन ने कहा कि सितंबर में जापान में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। थोड़े आराम के बाद जापान के प्रोग्राम की लिए तैयारी करेंगी। बतां दे कि डॉ. तीजनबाई को जापान का सबसे बड़ा सम्मान वहां की सरकार देने जा रही है। जिसे लेकर उनका परिवार काफी उत्साहित है।
इधर रविवार को निधन की अफवाह पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही है। तीजन बाई की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉ. तीजन बाई की छोटी बहन रंभा और बेटे दिलहरण समेत परिवार के अन्य लोगों से उन्होंने चिरपरिचित अंदाज में बात की। परिजनों से कहा कि वह ठीक है चिंता की कोई बात नहीं है।
पंडवानी लोक गीत नाट्य शैली की पहली महिला कलाकार
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के गनियारी गांव में जन्मी तीजनबाई छत्तीसगढ़ राज्य के पंडवानी लोक गीत नाट्य शैली की पहली महिला कलाकार हैं। उनके पिता का नाम हुनुकलाल परधी और माता का नाम सुखवती था। तीजनबाई ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ सहित भारत में बल्कि देश विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी है। तीजनबाई की कला साधना को देखते हुए बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
1988 में पद्मश्री और 2003 में पद्म भूषण मिला
प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई को वर्ष 1988 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2007 में नृत्य शिरोमणि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Hindi News / Bhilai / Breaking: डॉ. तीजनबाई को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा जापान जाने के लिए तैयार हूं…Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.