भिलाई

Navratri 2024: शहर के सभी पंडालों में बिना शुल्क हो माता के दर्शन, कलेक्टर से की मांग…

Navratri 2024: नवरात्रि पर्व में माता दुर्गा के दर्शन और वाहन पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला जाता है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अमित जैन ने कलेक्टर, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा है।

भिलाईOct 04, 2024 / 02:54 pm

Love Sonkar

Navratri 2024: नवरात्रि पर्व में माता दुर्गा के दर्शन और वाहन पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला जाता है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अमित जैन ने कलेक्टर, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग किया है कि नवरात्रि पर्व पर माता दुर्गा के पंडाल व गरबा करवाने वाली समिति के पदाधिकारियों से फ्री एंट्री व नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था हो।
यह भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि पर पुलिस ने कसी कमर, नशे की हालत में पंडालों में घुसे तो खानी पड़ेगी जेल की हवा…

चंदा लेकर आयोजन फिर क्यों वसूल रहे राशि

उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम आम जनमानस से चंदा लेकर दान के पैसों से कराया जाता है। इसके बाद धार्मिक भावना का लाभ उठाते हुए माता दर्शन, झांकी दर्शन व अवैध वाहन पार्किंग के नाम से उसी आम जनमानस से राशि वसूला जाता है। इस मामले को लेकर आमजन में आक्रोश है।

गणेश पूजा समिति ने लिया पैसा

उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले भिलाई टाउनशिप एरिया में सेक्टर 1 से लेकर सेक्टर 10 तक कई गणेश पंडाल में भगवान और पंडाल दर्शन के नाम पर भक्तों से 30 से लेकर 100 रुपए तक अलग-अलग नाम से लिया गया। बीएसपी की जमीन में गाड़ी पार्किंग के नाम से 20 से 50 रुपए तक वसूले गए, जो गलत है।

कलेक्टर से यह मांग

दान के पैसों से किया जा रहे धार्मिक कार्यक्रम में मूर्ति दर्शन व झांकी दर्शन पूरी तरह नि:शुल्क हो। धार्मिक कार्यक्रम में जिला प्रशासन से तय पार्किंग स्थल को छोड़कर अन्य जगहों पर पार्किंग शुल्क लेने वाले समिति पर कार्रवाई की जाए। पूजा समिति इसके बाद भी अगर शुल्क ले, तो जिला प्रशासन तय कर मनोरंजन टैक्स वसूरे। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो और मनमाना शुल्क वसूली बंद हो।

Hindi News / Bhilai / Navratri 2024: शहर के सभी पंडालों में बिना शुल्क हो माता के दर्शन, कलेक्टर से की मांग…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.