15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai Budget 2025: महापौर ने पेश किया 182 करोड़ लाभ का बजट, कहा- जल्द शुरू होंगी ये सारी सुविधाएँ…

Bhilai Budget 2025: भिलाई नगर निगम में गुरुवार को वर्ष 2025-26 के लिए 182 करोड़ लाभ का बजट पेश किया गया। महापौर ने यह बजट पेश किया जिसे सदन ने बिना चर्चा के पास कर दिया।

2 min read
Google source verification
महापौर ने पेश किया 182 करोड़ लाभ का बजट, कहा- जल्द शुरू होंगी ये सारी सुविधाएँ...

Bhilai Budget 2025: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम में गुरुवार को वर्ष 2025-26 के लिए 182 करोड़ लाभ का बजट पेश किया गया। महापौर नीरज पाल ने यह बजट पेश किया जिसे सदन ने बिना चर्चा के पास कर दिया। एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने बजट को पास करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने अंगीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: CG Budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी घोषणा, देखिए छत्तीसगढ़ की जनता को बजट में क्या-क्या मिला?

Bhilai Budget 2025: सदन में बिना चर्चा के बजट पास

अब बजट पर विस्तार से चर्चा शुक्रवार को होगी। यह प्रक्रिया थोड़ी उल्टी लगती है, क्योंकि चर्चा का मकसद बजट की विस्तार से समीक्षा करना और उसमें सुधार करना होता है। अगर बजट पहले से पास हो चुका है, तो चर्चा केवल औपचारिक की कहा जाएगा।

बजट पेश करते हुए महापौर ने निगम का माली हालत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निगम की खुद की जितनी आय होती है, उससे बमुश्किल यहां के कर्मियों का वेतन भुगतान हो पाता है। इसके बाद अतिरिक्त विकास कार्य के लिए राज्य सरकार की ओर देखना पड़ता है। हमारी गार्जियन राज्य सरकार है। विकास कार्य के लिए पार्षद समेत सभी को उनके पास जाना है।

वर्ष 2025-26 का बजट

70 वार्डों में वेंडिंग जोन का निर्माण खोला जाएगा नया बीपीओ सेंटर

अवैध कालोनी में होगा विकास शुल्क से विकास

महापौर ने बताया कि निगम क्षेत्र में मौजूद 40 अवैध कालोनी का अलग-अलग खाता खोल दिया गया है। जिस कॉलोनी से शुल्क आएगा उसे उसी कालोनी के विकास में खर्च किया जाएगा। किसी अन्य मद या कालोनी में खर्च नहीं किया जाएगा। महापौर ने सभी 70 वार्डों के लिए 10-10 लाख प्रावधान के लिए शासन को प्रेषित करने की घोषणा की।

मद अनुमानित बजट

प्रारंभिक शिलक 22797.33 लाख

आय 57381.12 लाख

योग 80178.45 लाख

व्यय 61955.47 लाख

अंतिम शिलक 18222.98 लाख

जल्द शुरू हो जाएगी ई-बस सुविधा

महापौर ने कहा कि भिलाई क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने 50 ई-बस संचालित करने की अनुमति दी है। केंद्र सरकार से 8.65 करोड़ प्राप्त हो चुकी है। इस राशि से ई-बस डिपो, सब स्टेशन निर्माणाधीन है। महापौर ने कहा कि 70 वार्डों में पुराने पथ विक्रेताओं के लिए वहीं पर जगह चिन्हित कर वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। 10 नए गुमटियों का निर्माण करने से युवक युवतियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

छावनी चौक कहलाएगा गोमाता चौक, प्रतिमा भी लगाई जाएगी

महापौर ने कहा कि धर्मगुरू ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देशभर में गौ हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मुहीम शुरू की है, जिसकी शुरूआत भिलाई के छावनी चौक में धरना देकर की गई। महापौर ने घोषणा किया कि चौक में गौ माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चौक को गौ माता चौक के नाम से जाना जाएगा। प्रतिमा स्थापना, सौंदर्यीकरण व नामकरण के लिए 25 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है।