
भिलाई - चरोदा 3 लाख तक की आबादी वाला देश का दूसरा बेहतर सफाई वाला निकाय बना
भिलाई. भिलाई - चरोदा नगर पालिक निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड हासिल कर रहा है। एक से तीन लाख की आबादी केटेगरी में भिलाई - चरोदा का प्रदर्शन इस लिहाज से सराहनीय है कि उसे देश में दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
सभी के प्रयास से आया सुखद नतीजा
महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि पिछली बार छत्तीसगढ़ से 67 नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरुस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। तब भिलाई - चरोदा ने भी इसमें स्थान बनाया था। इस बार प्रदेश के मात्र 11 नगरीय निकायों के नामांकन की स्थिति में भिलाई - चरोदा का नाम आना बहुत बड़ी गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में कमान संभालते ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी - कर्मचारी और स्वच्छता मित्र व दीदीयों ने पूरे 40 वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें आम जनता ने भी अपना भरपूर योगदान दिया। इस लिए नगर निगम को जो सम्मान मिलने जा रहा है, वह केवल जनप्रतिनिधि, अधिकारी - कर्मचारी और स्वच्छता मित्र व दीदीयों का ही नहीं पूरे 40 वार्ड की जनता का है। तय है कि इस सम्मान से आने वाले समय में निरंतरता के साथ स्वच्छता में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, केंद्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री हरदीप सिंह बेनी, राज्यमंत्री कमल किशोर मौजूद थे, जिनके हाथों से महापौर ने अवार्ड प्राप्त किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, नोडल अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, स्वच्छता दीदी सुनीति वर्मा भी मौजूद थी।
Published on:
03 Oct 2022 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
