scriptजल जीवन मिशन में 81 गांवों में घर-घर पहुंचेगा 81 करोड़ 32 लाख से पानी | Water from 81 million 32 lakhs | Patrika News
भरतपुर

जल जीवन मिशन में 81 गांवों में घर-घर पहुंचेगा 81 करोड़ 32 लाख से पानी

-भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लिए स्वीकृत की राशि

भरतपुरMar 17, 2021 / 12:34 pm

Meghshyam Parashar

जल जीवन मिशन में 81 गांवों में घर-घर पहुंचेगा 81 करोड़ 32 लाख से पानी

जल जीवन मिशन में 81 गांवों में घर-घर पहुंचेगा 81 करोड़ 32 लाख से पानी

भरतपुर. भरतपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी 81 गांवों में मीठा एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 81 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि इस स्वीकृत राशि से घरों में नलों से पेयजल मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बछामदी के गांव बछामदी के लिए एक करोड़ 84 लाख 46 हजार, नगला कसौटा के लिए 40 लाख 12 हजार, इकरन ग्राम पंचायत के गांव इकरन के लिए दो करोड़ 13 लाख 96 हजार, पिडयानी के लिए 48 लाख 2 हजार, समसपुर खुर्द के लिए 42 लाख 96 हजार, पीपला ग्राम पंचायत के गांव पीपला के लिए दो करोड़ 17 लाख 8 हजार, महचौली के लिए 67 लाख 47 हजार, ग्राम पंचायत बिलौठी के गांव बिलौठी के लिए एक करोड़ 32 लाख 45 हजार, सैंथरा के लिए 61 लाख 17 हजार, नगला बिलौठी के लिए 67 लाख 74 हजार रुपए की राशि पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत की गई है।
तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत फुलवारा के गांव फुलवारा के लिए एक करोड़ आठ लाख 77 हजार, नगला हाथीपुरा के लिए 53 लाख 61 हजार, नगला गुलाबी के लिए 52 लाख 86 हजार, नगला परसराम के लिए 70 लाख 57 हजार, ग्राम पंचायत हथैनी के गांव हथैनी के लिए दो करोड़ 35 लाख, नौगाया के लिए एक करोड़ 37 लाख 98 हजार, नगला हथैनी के लिए 52 लाख 23 हजार, ग्राम पंचायत मडरपुर के गांव जिरौली के लिए 77 लाख 78 हजार, बराखुर के लिए एक करोड़ 54 लाख 75 हजार, मडरपुर के लिए 70 लाख 57 हजार, नगला लोधा के लिए 93 लाख 86 हजार, ग्राम पंचायत जाटौली रथभान के गांव कोलीपुरा के लिए 62 लाख 80 हजार, जाटौली रथभान के लिए दो करोड़ 11 लाख 80 हजार, बाघई के लिए 50 लाख 83 हजार एवं कारौठ गांव के लिए 37 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। डॉ. गर्ग ने बताया कि ग्राम पंचायत सुनारी के गांव सुनारी के लिए 71 लाख 24 हजार, नगला बरताई के लिए एक करोड़ 24 लाख 38 हजार, नगला भगत के लिए 25 लाख 57 हजार, ग्राम पंचायत मुरावारा के गांव गिरधरपुर के लिए 70 लाख 92 हजार, गुण्डवा के लिए एक करोड़ 33 लाख 32 हजार, चक भाण्डौर के लिए 72 लाख 61 हजार, मुरवारा के लिए एक करोड़ 27 लाख 37 हजार, अचलपुरा के लिए 40 लाख 25 हजार, ग्राम पंचायत बहनेरा के गांव घसौला के लिए एक करोड़ 25 लाख 41 हजार, बहनेरा के लिए दो करोड़ छह लाख 89 हजार, चक बहनेरा के लिए 31 लाख 71 हजार, नगला अभयराम के लिए 40 लाख 41 हजार, नगला खोहरी के लिए 54 लाख 16 हजार, ग्राम पंचायत जघीना के गांव जघीना के लिए तीन करोड़ 35 लाख 32 हजार, तमरौली के लिए 81 लाख 37 हजार, भवनपुरा के लिए 54 लाख 2 हजार, ग्राम पंचायत घुस्यारी के गांव घुस्यारी के लिए 80 लाख 68 हजार, सूती के लिए 65 लाख 67 हजार, नूरपुर के लिए 52 लाख 23 हजार, चार्लीगंज के लिए 64 लाख 94 हजार एवं ग्राम पंचायत मौरोली कलां के गांव मौरोली कलां खुर्द के लिए 2 करोड 27 लाख 80 हजार, मंहगाया नगला हरचंद के लिए एक करोड़ 81 लाख 97 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इस प्रकार ग्राम पंचायत गामड़ी के गांव गामड़ी के लिए एक करोड़ 22 लाख 98 हजार, नगला नन्दराम के लिए 30 लाख 39 हजार, पीरनगर के लिए 77 लाख 95 हजार, नगला केवल के लिए 32 लाख, ग्राम पंचायत रूंधइकरन के गांव रूंधइकरन के लिए दो करोड़ 11 लाख 80 हजार, बझेरा के लिए एक करोड़ 78 लाख 55 हजार, नगला केसरिया के लिए 28 लाख 18 हजार, ग्राम पंचायत बरसो के गांव बरसो के लिए एक करोड़ 76 लाख 61 हजार, जाटौली घना के लिए एक करोड़ एक लाख 13 हजार, नगला गोपाल के लिए 89 लाख 36 हजार, ग्राम पंचायत ऊंदरा के गांव भरंगरपुर के लिए 72 लाख 38 हजार, उंदरा के लिए 90 लाख 94 हजार, चकउंदरा के लिए 79 लाख 29 हजार, ठेई के लिए 72 लाख 41 हजार, ग्राम पंचायत चिकसाना के गांव चकदौलतपुर के लिए 69 लाख 29 हजार, चक हथकोली के लिए 88 लाख 78 हजार, चिकसाना के लिए एक करोड़ 72 लाख 59 हजार, चक बल्टीकरी के लिए 26 लाख 72 हजार रुपए की राशि पेयजल के लिए स्वीकृत की गई है। जबकि ग्राम पंचायत रामपुरा के गांव रामपुरा के लिए एक करोड़ 42 लाख 29 हजार, नगला सैह के लिए एक करोड़ दो लाख 47 हजार, नगला तेहरिया के लिए 72 लाख 93 हजार, मड़ौली के लिए 39 लाख 27 हजार, ग्राम पंचायत मलाह के गांव नगला झीलरा के लिए 45 लाख 52 हजार, मलाह के लिए दो करोड़ 27 लाख 98 हजार, ग्राम पंचायत धौरमुई के गांव सहनावली के लिए 83 लाख 87 हजार, धौरमुई के लिए एक करोड़ 44 लाख एवं ग्राम पंचायत तुहिया के गांव तुहिया के लिए एक करोड़ 94 लाख 48 हजार, टोंटपुर के लिए 29 लाख 39 हजार, नगला करनसिंह के लिए 40 लाख 46 हजार, भाण्डौर के लिए एक करोड़ 42 लाख 14 हजार, खैमरा के लिए एक करोड़ 45 लाख 66 हजार, बंसी बिरहना के लिए एक करोड़ 3 लाख मालौनी के लिए 37 लाख एवं नगला खुश्याल के लिए 29 लाख 94 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Hindi News/ Bharatpur / जल जीवन मिशन में 81 गांवों में घर-घर पहुंचेगा 81 करोड़ 32 लाख से पानी

ट्रेंडिंग वीडियो