scriptभाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख | Panna Pramukh will be prepared to cross the Naya | Patrika News
भरतपुर

भाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख

-तय किए विधानसभा प्रभारी, की बैठक

भरतपुरMay 12, 2022 / 11:07 pm

Meghshyam Parashar

भाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख

भाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख

भरतपुर. बूथों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा पन्ना प्रमुख बना रही है। मतदाता सूची के एक पेज पर जितने वोटर होंगे, उन्हें बूथों तक पहुंचाने की की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी। एक मतदाता सूची में जितने पेज होंगे, उतने पन्ना प्रमुख होंगे। ये पन्ना प्रमुख पार्टी के वोटरों के साथ विरोधी दलों के मतदाताओं की भी सूची तैयार करेंगे। उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले भी भाजपा ने पन्ना प्रमुख बनाए थे। अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दुबारा से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्षों व मण्डल प्रभारियों की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक होटल में की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने मां भारती, पंडित दीनदयाल व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरूआत की। डॉ. सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल पर लगाए गए मंडल प्रभारी मंडलों में प्रवास कर सशक्त मण्डल अभियान के तहत बूथ समिति की फोटोयुक्त रचना, शक्ति केन्द्र संयोजकों की रचना व पन्ना प्रमुख तैयार कराकर उनका सत्यापन करेंगे।
बैठक में डॉ. शैलेश सिंह ने जिले की सातों विधानसभाओं में पार्टी की ओर से विधानसभा प्रभारी तय कर भरतपुर विधानसभा में अभयवीर सोलंकी, डीग-कुम्हेर में गिरधारी गुप्ता, बयाना में भगवानदास शर्मा, वैर में राजू कटारा, नदबई में बृजेश अग्रवाल, नगर में मनीष शर्मा व कामां में नरेश जाटव को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। इसी प्रकार पार्टी के सात मोर्चों में मोर्चा जिला प्रभारी के रूप में महिला मोर्चा में गिरधारी गुप्ता, युवा मोर्चा में अभयवीर सोलंकी, किसान मोर्चा में बृजेश अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा में बबलू कुरका, एससी मोर्चा में भगवानदास शर्मा, एसटी मोर्चा में इंजी. कालीचरन, अल्पसंख्यक मोर्चा में नरेश जाटव को मोर्चा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गोयल, गिरधारी तिवाड़ी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
इधर, चिकसाना मंडल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक

कोठी गुलजार बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की ओर से चिकसाना मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने व योजनाओं के माध्यम से लाभ दिलाने के साथ ही सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर आमजन को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराने को कहा। चिकसाना मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति आस्था रखने वाले कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने मंडल कार्यकारिणी में शामिल किया है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का माला व पार्टी का पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, अभयवीर सिंह सोलंकी, मुकेश सिंघल मौजूद रहे।

Hindi News/ Bharatpur / भाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख

ट्रेंडिंग वीडियो