scriptगुलाबचंद कटारिया के खिलाफ भाजपा में हो रही साजिश | Conspiracy against Gulabchand Kataria in BJP | Patrika News
भरतपुर

गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ भाजपा में हो रही साजिश

-विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बयान पर बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा-राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की माता के निधन पर पांच मंत्रियों ने पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

भरतपुरNov 19, 2020 / 03:07 pm

Meghshyam Parashar

गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ भाजपा में हो रही साजिश

गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ भाजपा में हो रही साजिश

भरतपुर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ऊल जुलूल बयान दे रहे हैं, यह उनकी और भाजपा की पुरानी आदत है। सही बात तो यह है कि कटारिया के खिलाफ भाजपा में इन दिनों साजिश चल रही है और उन्हें नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की पूरी तैयारी है।
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की माता प्रेमवती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। पांच मंत्रियों ने यहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. सुभाष गर्ग के घर पहुंच कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गुलाबचंद कटारिया के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार को राज्य की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है इसलिए सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी सरकार गिराने के प्रयास कर चुकी है लेकिन मध्य प्रदेश व कर्नाटक की तरह राजस्थान में उसके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे। जाट आंदोलन की आहट को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी वर्ग की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री एवं कांग्रे्रस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, स्टेट मोटर गैराज राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली रणजीत नगर स्थित आवास पर पहुंचे और डॉ. गर्ग की माताजी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर दुख व्यक्त किया। इसके अलावा लुधावई टोल प्लाजा व कमालपुरा बॉर्डर पर कांग्रेसियों ने मंत्रियों की अगुवानी की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुन्नी कप्तान, नगर निगम के उप महापौर गिरीश चौधरी, रमेश पाठक, निवर्तमान शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला, संजय लवानिया, योगेश उपमन, मनोज शर्मा, योगेश सिंघल आदि उपस्थित थे।
मंत्रियों को भेंट की बाबा हेड़ा खान की पुस्तक

मंत्री ममता भूपेश, लालचंद कटारिया व राजेंद्र यादव विजय गुप्ता के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। विजय गुप्ता ने मंत्रियों को बाबा हेड़ा खान की पुस्तक भेंट की। मंत्री लालचंद कटारिया व ममता भूपेश में कहा कि बाबा हेड़ा खान का उन्हें समय-समय पर आशीर्वाद मिलता रहा है और भी कई बार नैनीताल स्थित उनके आश्रम में भी हो कर आए हैं। इस मौके पर दौसा के पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Hindi News/ Bharatpur / गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ भाजपा में हो रही साजिश

ट्रेंडिंग वीडियो