ब्यूटी टिप्स

Beetroot For Skin: हेल्दी स्किन के लिए रोज पिएं चुकंदर का जूस होंगें ये लाभ

Beetroot For Skin: चुकंदर का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये सेहत,स्किन और बालों के ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। यदि आप भी ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा चाहती हैं तो चुकंदर का सेवन शुरू कर सकती हैं।

Sep 11, 2021 / 04:17 pm

Neelam Chouhan

Beetroot For Skin

नई दिल्ली। Beetroot For Skin: चुकंदर का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। चुकंदर को आप कई तरीकों से खा सकते हैं जैसे कि इसका जूस,सलाद,सब्जी आदि के रूप में सेवन कर सकते हैं। चुकंदर शरीर से कई प्रकार कि बीमारियों को दूर करता है। इसी के साथ ये त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें कई प्रकार के महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि क्लोरीन, आयोडीन, सल्फर, कैल्शियम, पोटैशियम,सोडियम, विटामिन बी 1 ,बी 2 आदि। जो स्किन से कई प्रकार की प्रोब्लेम्स को दूर करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। चुकंदर का सेवन स्किन में होने वाली कई समस्याओं से निजात दिलाता है।
आइए जानते हैं चुकंदर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में

-क्या आपको पता है कि चुकंदर का सेवन से चेहरे में आने वाली झुर्रियां रुक जाती हैं। इसमें एक सिलिका नामक तत्त्व पाया जाता है,जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मददगार साबित हो सकता है। आप चुकंदर का जूस को सुबह नाश्ते में सेवन कर सकते हैं। ये आपको पूरे दिन कि ऊर्जा प्रदान करेगा। इसी के साथ आपकी स्किन में ग्लो बना कर रखेगा। चुकंदर के जूस के अलावा आप इसे सलाद,सब्जी या हलवे के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
-कई बार हम फेस में निकलने मुहांसो से बेहद परेशान हो जाते हैं। इनका अत्यधिक इलाज कराने पर भी ये ठीक नहीं होते हैं। ऐसे में चुकंदर का सेवन आपको काफी हद तक फायदा पहुंचा सकता है। चुकंदर में एंटी इन्फ्लामेटरी जैसे अनेक तत्त्व पाए जाते हैं। जो मुहांसो को ठीक करने में कारगर साबित होते हैं। आप चुकंदर के जूस को रोजाना एक गिलास नाश्ते के साथ सेवन कर सकते हैं।

-डार्क सर्कल जो कि आजकल आम बात है। लाइफस्टाइल को मैनेज न कर पाने के चलते और सेहत पर ध्यान न देने के चलते अधिकतर डार्क सर्कल जैसी समस्या आपको फेस में देखने को मिल सकती है। ये डार्क सर्कल अधिकतर आंखों के नीचे देखने को मिल जाते हैं। इसी के साथ दूसरा ये रीज़न हो सकता है कि आपके डाइट में पोषक तत्वों की कमी हो। इसके कारण भी डार्क सर्कल जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए रोजाना चुकंदर के जूस को अपनी डाइट में शामिल करें।
-आपको बताते चलें कि चुकंदर में मौजूद बीटेन आपकी स्किन की रंगत को सुधारने का काम करता है। यदि आप टैनिंग जैसी समस्या से परेशान हैं तो चुकंदर का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: जानिए किस मौसम में चुकंदर सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है

Hindi News / Beauty Tips / Beetroot For Skin: हेल्दी स्किन के लिए रोज पिएं चुकंदर का जूस होंगें ये लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.