bell-icon-header
बस्ती

Basti: वार्ड ब्वाय ने कर दिया महिला का ऑपरेशन, वीडियो बनाकर लगाया व्हाट्सएप स्टेटस

बस्ती में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर की जगह खुद ही एक महिला का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन करने का उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसे वार्ड ब्वाय ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया जो कि बाद में वायरल हो गया।

बस्तीAug 15, 2024 / 07:27 pm

Prateek Pandey

Basti: आए दिन अस्पतालों में लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में बस्ती में भी एसा ही मामला सामने आया है। वार्ड ब्वाय का महिला का अर्धनग्न कर ऑपरेशन करने का वीडियो सामने आया है। मामला सामने आने के बाद CMO ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

डॉक्टर की जगह वार्ड ब्वाय ने किया महिला का ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के बस्ती में वार्ड ब्वाय ने सर्जन बनकर महिला का ऑपरेशन कर डाला। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि वार्ड ब्वाय महिला का ऑपरेशन कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया स्थित बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर में वार्ड ब्वाय ने ना सिर्फ महिला का ऑपरेशन किया बल्कि वीडियो भी बना लिया। वीडियो में वार्ड ब्वाय महिला का ऑपरेशन करते हुए दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जैसे ही जानकारी हुई विभाग एक्शन में आया और मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई।
यह भी पढ़ें

उत्तराखंड में नर्स का रेप, यूपी में मिली डेडबाॅडी, राजस्थान से पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो बनाकर लगाया व्हाट्सएप स्टेटस

विडीयो बनाने के बाद वार्ड ब्वाय ने वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। किसी ने उसके स्टेटस पर लगा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के खिलाफ सीएमओ ने जांच बैठा दी है।
मामला संज्ञान में आने के बाद एमओआईसी के स्टाफ को जांच के लिए भेजा है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी अस्पताल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सीएमओ डॉ. रमाशंकर दुबे

संबंधित विषय:

Hindi News / Basti / Basti: वार्ड ब्वाय ने कर दिया महिला का ऑपरेशन, वीडियो बनाकर लगाया व्हाट्सएप स्टेटस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.