बस्ती. विश्व हिंदी दिवस पर लोग संकल्प लेते हैं कि हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा मानते हुए इसका प्रयोग लिखने-पढ़ने और बोल-चाल में भी करेंगे। अभी भी हिंदी भाषा के प्रति लोगों की सोच अलग है। सरकारी दफ्तरों में वैसे तो हिंदी भाषा में कार्य होता है, लेकिन कई ऐसे कार्य हैं जहां हिंदी लिखने से कर्मचारी व अधिकारी परहेज करते हैं। लेकिन जनपद में एक ऐसा बैंक है जहां प्रत्येक कार्य हिंदी में बखूबी किया जा रहा है। इस कार्यालय में बोल-चाल का कोई सानी नहीं है।