सुकमा जिले के कोण्टा रविवार की रात माओवादियों ने कांग्रेसी नेता पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कोण्टा बस्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भद्राचलम रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार पूर्व जनपद सदस्य पोड़ीयम सुक्का पर माओवादियों ने गोली दागी। इस दौरान दो गोलिया उनके शरीर में लगने की बात कहीं जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें भद्राचलम रेफर किया गया।