
sendhwa fort news badwani
सेंधवा.
नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इससे हर कोई परेशान है। शहर की शान के रूप में जाने जाते सेंधवा का किला देखने बाहर से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। ये पर्यटक भी बेहाल ट्रेफिक का शिकार बनते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।
शहर के अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन खान ने कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखा है। लिखे पत्र में उन्होंने सेंधवा कुशलगढ़ स्टेट हाइवे पर अनावश्यक रूप से बने स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग की है। खान ने बताया कि सिलावद के समीप पर कई अमानक स्पीड ब्रेकर वाहनों की गति को नियंत्रित कर रहे हैं। वहीं स्टेट हाइवे पर नियमानुसार स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए जा सकते। एंबुलेंस आने-जाने के दौरान घायलों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए जाने चाहिए।
किला गेट पर बनाएं सर्कल
इधर सेंधवा के किला गेट के सामने सर्कल का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे आवागमन सुचारु हो सके। वर्तमान में सर्कल नहीं होने से वाहन चालक कहीं भी वाहन लेकर घुस जाते हैं।
Published on:
07 Nov 2019 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
