bell-icon-header
बड़वानी

MP NEWS: कर्नाटक के खाते में गलती से चले गए 30 हजार रुपए वापस मिल गए, आप भी करें यहां शिकायत

how to get money back: साइबर फ्रॉड होते ही त्वरित कार्रवाई कर फ्रॉड हुई राशि को फिर से पीडि़त को दिलाने के लिए साइबर सेल मिशन स्तर पर कार्य कर रही है।

बड़वानीJul 17, 2024 / 10:43 am

Manish Gite

how to get money back: आए दिन बढ़ रहे साइबर फ्रांड से पुलिस के इस अभियान से निश्चित ही लोगों को राहत मिलेगी। अब किसी अन्य के खाते में गलती से पैसा चले जाने के बाद उसे वापस दिलाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
एसपी पुनीत गेहलोद ने साइबर फ्रॉड से बड़वानी जिलेवासियों को निजात दिलवाने के लिए ऑपरेशन साइबर की शुरुआत की है। इसके तहत साइबर फ्रॉड होते ही त्वरित कार्रवाई कर फ्रॉड हुई राशि को फिर से पीडि़त को दिलाने के लिए साइबर सेल मिशन स्तर पर कार्य कर रही है। इस दौरान शहर निवासी विनोद मुकाती ने कुछ दिन पूर्व साइबर सेल में लिखित शिकायत की थी कि उनसे त्रुटिवश 30 हजार रुपए की राशि किसी अनजान खाते में हस्तांतरित हो गई।
शिकायत पर साइबर सेल प्रभारी रितेश खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर ट्रांजेक्शन का अवलोकन किया और संबंधित बैंक को सूचित कर जानकारी मांगी। बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की और 30 हजार रुपए आवेदक को वापस लौटाए। कार्रवाई में अर्जुन नरगावे, अरुण कुमार का सहयोग रहा।

Digital Arrest Case : रिटायर्ड अफसर से 40 लाख की ठगी, डिजिटल जालसाजों ने दो दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
MP Tirth Darshan Yojana: तीर्थ दर्शन योजना को लेकर आई अच्छी खबर, अब इन्हें भी मिलेगी सौगातें

अब तक 12.70 लाख रुपए की राशि लौटाई

पुलिस (badwani police) ने बताया कि जिले में 15 मई से ऑपरेशन साइबर की शुरुआत की थी। इसके तहत अब तक पुलिस साइबर सेल ने 12.70 लाख की राशि वापस करवाई है। साथ ही अलग- अलग शिकायतों में 3.50 लाख की राशि को होल्ड कराया है, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा।

पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करें

बड़वानी (barwani) एसपी पुनीत गेहलोद (sp punit gehlot) ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सबसे अच्छा उपाय है। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या 7587620263 या डायल 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना चाहिए।

संबंधित विषय:

Hindi News / Barwani / MP NEWS: कर्नाटक के खाते में गलती से चले गए 30 हजार रुपए वापस मिल गए, आप भी करें यहां शिकायत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.