scriptकौन है प्रतापदान जिसका गला काट दिया गया, आधी रात अस्पताल पहुंचे रविन्द्र सिंह और उनके कार्यकर्ता, पुलिस पर गंभीर आरोप… | Patrika News
बाड़मेर

कौन है प्रतापदान जिसका गला काट दिया गया, आधी रात अस्पताल पहुंचे रविन्द्र सिंह और उनके कार्यकर्ता, पुलिस पर गंभीर आरोप…

Ravindra singh bhati News: बाद में उसके कार्मिक साथियों ने पुलिस के पास जाने को कहा तो पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया।

बाड़मेरMay 02, 2024 / 08:44 am

JAYANT SHARMA

Ravindra Singh Bhati : राजस्थान के बाड़मेर इलाके में प्रतापदान नाम के एक युवक के खिलाफ गंभीर मारपीट के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगे हैं। प्रतापदान के लिए देर रात रविन्द्र भाटी और उनकी टीम अस्पताल पहुंची है और तमाम जांचे कराने के बाद प्रतापदान का सही उपचार करने के लिए चिकित्सकों से बातचीत की है। इस पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं।
दरअसल बालोतरा इलाके में रहने वाले एक फैक्ट्री कार्मिक का गला काट दिया गया। प्रतापदान नाम के इस कर्मचारी से कुछ लोगों ने पहले तो 25 अप्रेल को गंभीर मारपीट की। उसे गर्म सरियों से दाग दिया गया था। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वह इतना डर गया था कि पुलिस के पास नहीं पहुंचा। बाद में उसके कार्मिक साथियों ने पुलिस के पास जाने को कहा तो पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया। मामला मात्र 1700 रुपए का था।
उसके बाद उसी व्यक्ति से 28 अप्रेल को भी मारपीट कर दी गई। उसका गला काट दिया गया। गला काटने के बाद खून से सनी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में भी पूरी तरह से जांच नहीं की। प्रतापदान के परिवार का कहना है कि पुलिस को नामजद आरोपियों के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब सोशल मीडिया पर प्रतापदान को न्याय दो…… ट्रेंड कर रहा है।

Home / Barmer / कौन है प्रतापदान जिसका गला काट दिया गया, आधी रात अस्पताल पहुंचे रविन्द्र सिंह और उनके कार्यकर्ता, पुलिस पर गंभीर आरोप…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो