
Now location tracking devices will be installed in ambulances
बाड़मेर. जिले में 108 व 104 एम्बुलेंस के अनिश्चतकालीन हड़ताल के चलते गुरुवार को गंभीर मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दूरस्थ इलाकों के मरीजों के लिए जीवनदायिनी 108 एम्बुलेंस नहीं चलने से कई मरीजों को निजी की शरण लेनी पड़ी। मजबूरी में निजी एम्बुलेंस की सेवाएं मरीजों की जेब पर भारी पड़ी।
लम्बित मांगों को लेकर एम्बुलेंस कार्मिकों ने सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू कर दी। कई कॉल आते रहे, लेकिन हड़ताल के चलते एंबुलेंस के पहिए नहीं चले। कार्मिक भी पास में ही मौजूद थे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्होंने संचालन नहीं किया।
निजी की हो गई चांदी
108 एम्बुलेंस का संचालन बंद होने के कारण निजी की अस्पतालों में लाइनें लगी रही। घायल मरीजों को लाने व रैफर के लिए अन्यत्र ले जाने पर निजी एम्बुलेंस संचालक ही लोगों के लिए सहारा बने। निजी संचालकों की हड़ताल के कारण चांदी हो गई।
दूरस्थ क्षेत्र में सहारा बने निजी वाहन
जिले के दूरदराज के क्षेत्र में जहां निजी एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं हो पाई, वहां से मरीजों को लोग अन्य वाहनों से लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके चलते अस्पताल परिसर में वाहनों की कतारें लग गई। कई बार तो जाम जैसी स्थिति हो गई। परिसर में वाहनों का जमावड़ा लग गया।
चिकित्सा विभाग ने लगाए 9 चालक
हड़ताल के कारण 108 के संचालन नहीं होने के चलते सीएमएचओ ने एम्बुलेंस चलाने को लेकर 9 स्थानों के लिए चालकों को नियुक्त किया है। इसमें सीएचसी सिवाना, समदड़ी, गडरारोड, कल्याणपुर, जसोल, पचपदरा, बायतु तथा सीएमएचओ कार्यालय बाड़मेर व पीएमओ बालोतरा के लिए 108 के सुचारू संचालन के लिए चालक लगाए हैं। आदेश में सभी पीएमओ व बीसीएमओ को 108 व 104 एम्बुलेंस संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
50 स्थानों से संचालित होती है 108 एम्बुलेंस
पूरे जिले में विभिन्न स्थानों से 50 से अधिक 108 व 104 एम्बुलेंस का संचालन होता है। लेकिन जिले में सुबह से एक भी एम्बुलेंस नहीं चली। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
बॉर्डर क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस का चक्काजाम
गडरारोड़. सीमावर्ती क्षेत्र में 108 और 104 एंबुलेंस के चक्काजाम रहे। जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के मरीजों को परेशानी हुई। वेतन बढ़ोतरी व 3 दिन के अवकाश सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल चालक हड़ताल पर चले गए।
महीन में 3 दिन मिले अवकाश
सरकारी नियमानुसार आठ के स्थान पर सोलह हजार प्रति महीना वेतन मिलना चाहिए। वहीं 8 घंटे ड्यूटी और महीने में 3 दिन का अवकाश हमारी मांगों में शामिल है।
- सलाउद्दीन, पायलट 104 एंबुलेंस
सभी पायलट हड़ताल पर
सीमावर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े सभी पायलट हड़ताल पर हैं। वेतन बढ़ोतरी, निश्चित अवकाश और विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।
- जमाल खान लालासर, पायलट
Updated on:
01 Nov 2019 11:03 am
Published on:
01 Nov 2019 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
