बाड़मेर

राजस्थान के इस जिले में रोडवेज बसों का संचालन बंद

राजस्थान के इस जिले में संचालित कई रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से आमजन की परेशानी बढ़ गई है।

बाड़मेरJul 14, 2024 / 02:15 pm

Lokendra Sainger

राजस्थान के कस्बे सिवाना से होकर संचालित कई रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से आमजन की परेशानी बढ़ गई है। कस्बे व क्षेत्र के यात्री मंहगा किराया चुका व परेशानियां झेल निजी बसों में यात्रा करने को मजबूर है। सरकार के बंद रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरु नहीं करने से आमजन में रोष है।
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे , सुबह 11 बजे फालना डिपो की बस सिवाना होते हुए बालोतरा जाती थी। लेकिन पिछले कई दिनों से ये बसें संचालित नहीं हो रही है। इसी प्रकार फालना डीपो की दोपहर 12.30 बजे सिवाना से बालोतरा जाने वाली बस कभी कभार संचालित होती है। इसी प्रकार दोपहर 12.30 बजे 1.30 बजे सिवाना से बालोतरा जाने वाली उदयपुर डीपो की बस संचालित नहीं हो रही है।
फालना डीपो की सिवाना से दोपहर 3.30 बजे बालोतरा- जोधपुर जाने वाली बस कई माह से बंद है। आमेर डिपो की शाम 6 बजे सिवाना से बालोतरा व फालना डीपो की शाम 7.30 बजे संचालित बस सेवा भी बंद है। सिवाना -जालोर के लिए संचालित आधा दर्जन से अधिक संचालित बसों के बंद होने से कस्बे व क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें मजबूरी में निजी बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। इससे हर दिन हजारों यात्री शोषण के शिकार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Rajasthan By Election: 7 राज्यों में उपचुनावों के नतीजों के बाद ‘राजस्थान’ भाजपा की बढ़ी टेंशन!

संबंधित विषय:

Hindi News / Barmer / राजस्थान के इस जिले में रोडवेज बसों का संचालन बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.