बाड़मेर

संगठन की कड़ी को मजबूत करने का कारगर उपाय है पन्ना प्रमुख

-भाजपा की कार्यशाला-सांसद सेवा केंद्र में हुआ कार्यक्रम-पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

बाड़मेरAug 17, 2021 / 09:14 pm

Mahendra Trivedi

संगठन की कड़ी को मजबूत करने का कारगर उपाय है पन्ना प्रमुख

बाड़मेर. भाजपा बाड़मेर की मंडल प्रवासी कार्यशाला का आयोजन सोमवार को सांसद सेवा केंद्र में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि सशक्त मंडल सक्रिय बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति इन तीन उद्देश्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आज भाजपा की या उनके सहयोगी दलों की 17 राज्य में सरकार है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यह सब पन्ना प्रमुख की मेहनत से हो सका है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख उसी वार्ड का होना चाहिए जहां पर उस स्वयं का वोट लगता है।
कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाए
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उस चुनाव में पन्ना प्रमुख को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। हमें तुरंत ही पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करनी है जिसकी जांच जिले तथा मंडल के पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की कड़ी को मजबूत करने का कारगर उपाय पन्ना प्रमुख की नियुक्ति ही है। संचालन कार्यक्रम संयोजक बालाराम मूंढ ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका, कार्यक्रम सह संयोजक रमेश सिंह इंदा, जिला प्रवक्ता ललित बोथरा, दशरथ मेघवाल, रमेश शर्मा, अनीता चौहान, धन सिंह मौसेरी, रणवीर सिंह भादू, प्रधान रूपाराम सारण आदि मौजूद रहे।

Hindi News / Barmer / संगठन की कड़ी को मजबूत करने का कारगर उपाय है पन्ना प्रमुख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.