बरेली

बरेली में जन्मा अनोखा बच्चा, 24 घंटे में हुई मौत 

उत्तर प्रदेश के बरेली में अनोखे बच्चे ने जन्म लिया, जिसे देखकर घरवाले भी हैरान रह गए। बच्चे का रंग बिल्कुल सफेद था, त्वता फटी हुई थी और उसकी आंखें बड़ी-बड़ी थीं। जन्म के अगले दिन ही बच्चे की मौत हो गई।

बरेलीOct 25, 2024 / 05:17 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश बरेली के शीशगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में 19 अक्टूबर को एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया। बच्चा हार्लेक्विन इक्थियोसिस से ग्रसित था। सामान्य प्रसव के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्चे को देखते ही घरवालों समेत डॉक्टर और वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। बच्चे की आंखें बड़ी-बड़ी थीं और रंग बिल्कुल सफेद था। त्वचा फटी हुई थी और वह अजीब सी आवाजें निकाल रहा था। 

बरेली में जन्मा अनोखा बच्चा

डॉक्टर ने बताया कि ऐसे बच्चों को हार्लेक्विन बेबी कहा जाता है। उन्होंने परिवार वालों को दिल्ली ले जाने के लिए कहा। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अगले दिन शाम को करीब आठ बजे बच्चे की मौत हो गई। शीशगढ़ लौटकर परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया। पूरे इलाके में इस अनोखे बच्चे के बारे में चर्चा होती रही। 
यह भी पढ़ें

मेरठ के पुलिसकर्मियों ने राजस्थान में किया अपहरण, गैंग में वकील भी शामिल, छह गिरफ्तार

जीवित नहीं रह पाते ऐसे बच्चे 

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तरह के मामले बहुत कम सामने आते हैं। ऐसे बच्चों की जन्म के बाद ही मृत्यु हो जाती है। जो बच जाते हैं, वह भी ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाते क्यूंकि इस बीमारी को कोई कारगर इलाज अब तक नहीं है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Bareilly / बरेली में जन्मा अनोखा बच्चा, 24 घंटे में हुई मौत 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.