सपा में शामिल हुए 11 जिला पंचायत सदस्य,  सागर की ताजपोशी लगभग तय

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में 11 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए

less than 1 minute read
Jan 02, 2016
बरेली.
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में 11 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। इससे अब 60 में से 35 सदस्य समाजवादी पार्टी के हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर जिला
पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सागर के साथ पूरी समाजवादी पार्टी
खड़ी हो गई है। सागर के समर्थन में सभी 35 सदस्य हैं, जिससे उनका जिला
पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है।


गौरतलब है कि बरेली में जिला पंचायत
अध्यक्ष के चुनाव के लिए सपा के दो प्रत्याशी हैं। फरीदपुर से सपा विधायक
सियाराम सागर की पुत्रवधु कल्पना सागर भी बगावत करके मैदान में ताल ठोंक
रही हैं। हालांकि बगावत करने पर विधायक सियाराम सागर पर पार्टी कार्रवाई कर
सकती है। वहीं जिला अध्यक्ष वीर पाल सिंह यादव ने पार्टी में शामिल हुए
सभी 11 सदस्यों का स्वागत किया है।
Published on:
02 Jan 2016 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर