बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर पर गुरुवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम ने निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने पुल के शुरु होने की संभावित तारीख बताई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली स्मार्ट सिटी के यातायात को बेहतर करने के लिए फ्लाईओवर लगभग तैयार हो चुका है। इसके शुरू होने के पहले ही नगर निगम, बरेली स्मार्ट सिटी, सेतु निगम और यातायात विभाग भी रोडमैप बनाने में जुट गया है। इस दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम के साथ नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।
बरेली•Feb 01, 2024 / 10:03 pm•
Avanish Pandey
Hindi News/ Bareilly / फरवरी के अंतिम सप्ताह में कुतुबखाना फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे लोग, मेयर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश, जानें मामला