scriptत्रिवटीनाथ मंदिर में होगी दिव्य और भव्य भागवत, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी करायेंगे कथा का रसास्वादन | Patrika News
बरेली

त्रिवटीनाथ मंदिर में होगी दिव्य और भव्य भागवत, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी करायेंगे कथा का रसास्वादन

प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर में 4 नवंबर से 10 नवंबर 2024 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक और भागवत कथा के मुख्य यजमान राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बताया कि इसमें परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज भक्तों को भागवत कथा का दिव्य रसपान कराएंगे।

बरेलीOct 27, 2024 / 08:24 pm

Avanish Pandey

बरेली। प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर में 4 नवंबर से 10 नवंबर 2024 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक और भागवत कथा के मुख्य यजमान राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बताया कि इसमें परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज भक्तों को भागवत कथा का दिव्य रसपान कराएंगे। इस आध्यात्मिक आयोजन में कई प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन होगा। भक्तजनों को श्रीमद भागवत कथा में शामिल होने का विशेष अवसर मिलेगा। सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

डिप्टी सीएम से लेकर एक्टर कंगना रनौत रहेंगी अतिथि


भागवत कथा के मुख्य अतिथि: ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), स्वतंत्र देव सिंह, अनिल कुमार, राजेश वर्मा (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश), बेबी रानी मौर्य (पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड, वर्तमान कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश), दिनेश खटिक, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, कैलाश विजय वर्गीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश सरकार
विशिष्ट अतिथि: इंद्रेश जी, महेंद्र जी, पदम जी, राम जी, हरीश रौतेला जी, यदुवीर जी, राकेश जैन जी, (आरएसएस) महेश शर्मा, मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे सांसद, राजकुमार सांगवान सांसद,
कंगना रनौत (अभिनेत्री, सांसद), फणींद्रनाथ शर्मा, संगीत सोम, नवाब सिंह नागर, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव, सपा), वीरपाल निर्वाल (भोजपुरी गायक एवं सांसद), सतीश अवाना, यो यो हनी सिंह, राजपाल यादव एक्टर, राजेश शुक्ला, विमल शर्मा, मनोज सिंह चौहान, पंकज रघुवंशी, अनुरागी महाराज, रनदीप, पवन सिंधी रहेंगे।

भागवत कथा के पूर्व विधायक और मेयर रहेंगे यजमान


मुख्य यजमान: शगुन त्यागी (दिल्ली), राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल (बिथरी चैनपुर, बरेली)
प्रत्येक दिन के विशेष यजमान:
4 नवंबर: डॉ. उमेश गौतम (महापौर, बरेली), हर्षवर्धन आर्या, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा
5 नवंबर: डॉ. अनिल शर्मा (संयोजक) विष्णु अग्रवाल (निर्मल रिसोर्ट)
6 नवंबर: सुनील यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, साक्षी खंडेलवाल पत्नी विकास
7 नवंबर: पुनीत अग्रवाल, अंकित शुक्ला (बीजेपी, जिला उपाध्यक्ष)
8 नवंबर: श्रु़ति गंगवार, अध्यक्ष अर्बन कोआपरेटिव बैंक, रश्मि पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत)
9 नवंबर: राकेश अग्रवाल (राजश्री ग्रुप), योगेंद्र गंगवार
10 नवंबर: राकेश यादव (प्रतिनिधि श्रीमती मेनका गाँधी/श्री वरुण गाँधी), एवन शर्मा

कलश यात्रा के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ


4 नवंबर: सुबह 9 बजे मंगल कलश यात्रा त्रिवटीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर विश्राम करेगी। दोपहर 2 बजे श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
5-10 नवंबर: प्रतिदिन विशेष कथाओं का आयोजन, जिनमें परीक्षित जन्म, श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, महारास लीला, सुदामा चरित्र, और व्यास पूजन जैसे प्रसंग शामिल होंगे।
11 नवंबर: पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भंडारा प्रातः 10 बजे से प्रभु इच्छा तक।
कथा का समय: प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक

Hindi News / Bareilly / त्रिवटीनाथ मंदिर में होगी दिव्य और भव्य भागवत, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी करायेंगे कथा का रसास्वादन

ट्रेंडिंग वीडियो