मेयर उमेश गौतम ने बनाए सबसे अधिक सदस्य
बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने सबसे अधिक 26,956 प्राथमिक सदस्य बनाए, जिससे वह सूची में पहले स्थान पर रहे। उनके बाद केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने 20,669 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विधायक एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह ने 18,400, विधायक मांट राजेश चौधरी ने 17,500, और विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने 15,006 सदस्य बनाए।विधायक पीलीभीत संजय गंगवार ने 14,500, विधायक बदायूं महेश गुप्ता ने 12,530, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने 12,527, मेयर कामिनी राठौर ने 12,177, सांसद अनूप वाल्मीकि ने 11,995, विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने 11,813 सदस्य बनाए। विधायक मैनपुरी जयवीर सिंह ने 11718, विधायक बरौली ठाकुर जयवीर सिंह ने 11393, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू ने 11800, मंत्री धर्मपाल सिंह ने 10760, एमएलसी आशीष यादव ने 10500, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने 10280, विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्या ने 10140, मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने 10098, विधायक फतेहाबाद छोटे लाल वर्मा ने 10037, विधायक टुंटला प्रेमपाल सिंह धनगर ने 10028, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद ने 10001, जिला पंचायत अध्यक्ष बदायूं वर्षा यादव ने 10000 प्राथमिक सदस्य बनाएं है।