बारादरी इलाके में रविवार को दो हत्याएं हो गईं। सैटेलाइट पर लगाने वाले अरविंद की हत्या कर दी गई। दोपहर को हजियापुर निवासी 32 वर्षीय जाकिर कबाड़ी थे। अपनी पत्नी बेबी के साथ बीमार सास बब्बो को देखने गए थे। वहां पर शहीद और बेबी के बीच विवाद हो गया। जाकिर ने बीच बचाव किया, इसके बाद शहीद ने उन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। करीब घंटे भर बाद अस्पताल में जाकिर की मौत हो गई। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी शहीद को गिरफ्तार कर लिया है।
जाकिर ने की थी लव मैरिज, नाराज़ था भाई जाकिर खां ने 2005 में हजियापुर की बेबी से लव मैरिज की थी। बेबी का भाई शाहिद इसको लेकर नाराज था। कुछ दिन पूर्व बेबी की मां बब्बो की तबियत खराब हुई तो जाकिर ने उनका इलाज कराया। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर छोड़ आया। रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी बेबी के साथ सास को देखने पहुंचे। शाहिद ने बहन बेबी से झगड़ा शुरू कर दिया। जाकिर बीच बचाव कर रहा था। इसी दौरान शाहिद ने जाकिर के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।