बारां

वाह पुलिस : हाइवे पर अचानक गौमाता को प्रसव हुआ तो बच्चे को इंस्पेक्टर और हैड कांस्टेबल ने बाहर निकाला, बचाई दोनों जान…. तारीफ कर रहे लोग

Real Super cop: हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से मदद मांगने की कोशिश भी की गई, लेकिन को रूका नहीं। मामला शाहबाद थाना इलाके का है।

बारांJul 07, 2024 / 08:36 am

JAYANT SHARMA

Real Super Cop: पुलिस से लाख शिकायत हो लेकिन जरूरत के समय पुलिस ही काम आती है। राजस्थान के बांरा जिले के दो पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनो ने ड्यूटी के दौरान गौमाता और उसके कुछ पल पहले ही जन्मे बच्चे की जान बचाई। दोनो को हाइवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और चारे – पानी का बंदोबस्त भी किया। ये हालात तो तब थे जब दोनो में से किसी को भी इस काम का कोई अनुभव नहीं था। हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से मदद मांगने की कोशिश भी की गई, लेकिन को रूका नहीं। मामला शाहबाद थाना इलाके का है।
यह भी पढ़ें : देखते ही देखते पानी में समा गया विशाल ट्रक, राजस्थान के इस शहर में बाढ़ के हालात, कलेक्टर ने छुट्टियां कीं, मदद के लिए नंबर जारी….

दरअसल शाहबाद थाना इलाके से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 27 पर गांव मामोनी के पास कल रात पैट्रोलिंग चल रही थी। थानाधिकारी प्रेम सिंह और हैड़ कांस्टेबल सुमेर सिंह हाइवे से गुजर रहे थे। वाहन चालकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक गौमाता हाइवे पर ही बैठ गए। उसे वहां से हटाने गए ही थे कि गौमाता को वहीं प्रसव हो गया।
यह भी पढ़ें : सांवलिया सेठ की ऐसी पोशाक आज तक नहीं देखी, मुराद पूरी हुई तो सोने – चांदी से बनी पोशाक लेकर पहुंचा भक्त, इतने किलो है वजन…

प्रसव होने के बाद बच्चा आधा बाहर आ गया और आधा अंदर ही फंसा रह गया। अब दोनो पुलिसवाले एक दूसरे की शक्ल देखने लगे। इस अचानक आई परेशानी को काबू करने के लिए दोनो ने ही भगवान का नाम लेकर काम शुरू कर दिया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में दोनो को वहां से हटाया गया। थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि ऐसा काम कभी नहीं किया था। लेकिन अगर जरूरत के समय हालात काबू नहीं करते तो शायद मां और बच्चा दोनो की जान चली जाती। दोनो को देर रात वहां से हटाया गया।
यह भी पढ़ें : दो पति, दो प्रेमी और… इस महिला ने अय्याशी का ऐसा खेल खेला…. किसी को यकीन नहीं हो रहा

Hindi News / Baran / वाह पुलिस : हाइवे पर अचानक गौमाता को प्रसव हुआ तो बच्चे को इंस्पेक्टर और हैड कांस्टेबल ने बाहर निकाला, बचाई दोनों जान…. तारीफ कर रहे लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.