शहर में इस अवसर पर बंकट व्यायाम शाला तथा श्रीजी भक्त मण्डल की ओर से रामजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीजी मंदिर से शुरु हुई जो सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट, प्रताप चौक, मेन मार्केट, धर्मादा चौराहा, सदर बाजार चौमुखा बाजार होते हुए श्रीजी चौक पहुंची। शोभायात्रा में महिला पुरुष उत्साह से नाचते-गाते चल रहे थे। शंकर-हनुमान बने कलाकार भी शामिल रहे।
घर-घर हुए रोशन शहर में इस अवसर पर मंदिरों पर दीपकों से सजावट की गई। घर-घर दीपक जलाकर रामजी की अगवानी की गई। कोटा रोड स्थित खेल संकुल पर भी खिलाडिय़ों व शारीरिक शिक्षकों ने 5100 दीपकों से संकुल को जगमग किया। शहर में दीपावली जैसा माहौल रहा। शहर में कई जगह रामायण व सुन्दरकाण्ड के पाठ, कई जगह हनुमान चालीसा पाठ किया गया। रात में दीपावली की तरह आतिशबाजी की गई। इससे आसमान सतरंगी रोशनी से नहा गया।
…जैसे ही छवि देखी, नतमस्तक हुए कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जहां पर लोगों ने सुबह 12 बजे से शुरु हुए कार्यक्रम को अपलक देखा। इस दौरान रामजी के विग्रह की पूजा अर्चना के बाद जैसे ही आंखों की पट्टी हटाई तो लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सीधे प्रसारण के दौरान प्रताप चौक पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन के सामने कई श्रद्धालुओं ने हाथ जोडकऱ नमन किया।