scriptदेखें वीडियो : जहां तक नजर, वहीं तक गागर लेकर निकली महिलाओं का सागर | kalash yatra, baba bageshwar dham, pandit aacharya dheerendra krishan | Patrika News
बारां

देखें वीडियो : जहां तक नजर, वहीं तक गागर लेकर निकली महिलाओं का सागर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पूर्व शहर में निकाली कलश शोभायात्रा, हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं

बारांSep 02, 2023 / 04:40 pm

mukesh gour

देखें वीडियो : जहां तक नजर, वहीं तक गागर लेकर निकली महिलाओं का सागर

देखें वीडियो : जहां तक नजर, वहीं तक गागर लेकर निकली महिलाओं का सागर

बारां. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की पूर्वसंध्या पर शनिवार को विशाला कलशयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में जिलेभर से आई महिलाओं ने भाग लिया। तेज गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद इन महिलाओं का उत्साह व श्रद्धा कहीं कम होने का नाम नहीं ले रहा था। कलशयात्रा दो जगह से शुरू होकर श्रीराम स्टेडियम से एकाकार हो गई। इसके बाद कृषि उपजमंडी गेट तक बस जहां देखो वहीं कलश लेकर यात्रा में शामिल महिलाओं का ही सागर दिखाई दे रहा था। रविवार को हनुवंत कथा का आयोजन होगा।सोमवार को धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले शोभायात्रा के लिए कोटा रोड स्थित खेल संकुल पर भी महिलाएं एकत्रित हुई। जहां पर कलश वितरण किए गए थे। वहां से महिलाएं श्रीराम स्टेडियम पहुंची। जहां पर यहां मौजूद महिलाओं के साथ कलशयात्रा में शामिल हुई। बैंड-बाजों व झांकियों, डीजे के साथ शोभायात्रा स्टेशन रोड, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड होते हुए कृषि उपज मंडी स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे सजे-धजे घोड़ों पर राम-लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न-भरत की झांकी चल रही थी। हनुमानजी की भी झांकी भी साथ रही। इसके बाद डीजे पर नाचते-गाते महिलाएं यात्रा में सम्मिलित हुई। कलशयात्रा का संपूर्ण मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर स्वागत हुआ। लोगों ने महिलाओं का जहां पर जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। जगह-जगह पर शीतल जल की व्यवस्था थी।

Hindi News / Baran / देखें वीडियो : जहां तक नजर, वहीं तक गागर लेकर निकली महिलाओं का सागर

ट्रेंडिंग वीडियो