scriptकंटेेनर ने स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार, एक दर्जन घायल | container hit school van on national highway 27 | Patrika News
बारां

कंटेेनर ने स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार, एक दर्जन घायल

स्कूल की छुट्टी होने के बाद सोमवार दोपहर एक निजी स्कूल की वैन को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत शाहाबाद चिकित्सालय ले जाया गया। इनमें से छह बच्चों को बारां रेफर किया गया है। अभी कुछ दिनों ही पहले अंता के पास भी एक ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी थी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी।

बारांJul 23, 2024 / 11:13 am

mukesh gour

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हादसा : पांच घायल बच्चों का बारां में चल रहा उपचार, एक को कोटा भेजा

देवरी. स्कूल की छुट्टी होने के बाद सोमवार दोपहर एक निजी स्कूल की वैन को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत शाहाबाद चिकित्सालय ले जाया गया। इनमें से छह बच्चों को बारां रेफर किया गया है। अभी कुछ दिनों ही पहले अंता के पास भी एक ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी थी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी।
पाजनटोरी जा रही थी

पुलिस उपाधीक्षक रिछपाल मीणा ने बताया कि सोमवार दोपहर को बच्चों को छोडऩे देवरी से पाजनटोरी की ओर जा रही स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इससे कई बच्चों को चोटें आई। शाहाबाद लाकर सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। इनमें से पांच बच्चों को बारां व एक को कोटा रेफर किया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। टक्कर मारने वाले कंटेनर को भी पुलिस ने पीछा कर जब्त कर लिया है।
छह बच्चों को फ्रेक्चर, बाकी का उपचार

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत देवरी से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बच्चों को इलाज के लिए भेजने की व्यवस्था में जुट गए। पहले बच्चों को शाहाबाद चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इनमें से छह बच्चों को फ्रेक्चर होने के कारण बारां भेजा गया है। पुलिस की ओर से हैडकांस्टेबल अखयराज बारां जिला चिकित्सालय परिजनों के साथ गए हैं।
मदद को दौड़े, वैन से बच्चों को निकाला

पीछे से टक्कर लगते ही स्कूल वैन दो बार पलटी खा गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि वैन को कंटेनर ने इतनी तेज टक्कर मारी कि वैन दो बार पलटी खा गई और बच्चों की चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और अपने-अपने बच्चों की सलामती की प्रार्थना करने लगे। मौके पर तुरंत ग्रामीण भी इक_े हो गए और स्कूल वैन को सीधा करके बच्चों को निकाला और पुलिस को सूचना दी।
यह हुए घायल

निहारिका पुत्री बालवीर मेहता (8) निवासी रामपुर, रितिका पुत्री रङ्क्षवद्र किराड़ उम्र (8) निवासी पाजनटोरी, मयंक पुत्र रङ्क्षवद्र किराड़ (10)निवासी पाजनटोरी, विकास पुत्र मनोज मेहता (14) निवासी पाजनटोरी, विनय पुत्र किशन मेहता उम्र (8) निवासी पाजनटोरी, पलक पुत्री राजेश मेहता (8), आराध्य पुत्र महेंद्र मेहता (8) निवासी खरई मध्यप्रदेश, मनीष पुत्र राजमल मेहता (10), सोनम पुत्री हरिओम मेहता (8), लक्ष्य पुत्र अरङ्क्षवद मेहता (8), नितेश पुत्र रमेश मेहता (7), गौतम पुत्र राजेंद्र मेहता (8) निवासी निवासी पाजनटोरी। विकास मेहता, पलक मेहता, सोनम मेहता, विनय मेहता, लक्ष्य मेहता, मयंक मेहता का बारां में उपचार किया जा रहा है।
देवरी से आगे बाइपास पर स्कूल वैन बच्चों को घर छोडऩे जा रही थी। इसी समय उसे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए शाहाबाद लाया गया। छह बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिछपाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक शाहाबाद

Hindi News/ Baran / कंटेेनर ने स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार, एक दर्जन घायल

ट्रेंडिंग वीडियो