बारां

दमका सर्राफा बाजार, धनतेरस पर 20 करोड़ का होगा कारोबार

लोग सोने में निवेश को भरोसे का सौदा मान रहे है। लोग वर्षभर से दीपावली के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। अब ग्राहकी बढऩे लगी तो सर्राफा बाजार भी दमक उठा है।

बारांOct 14, 2024 / 12:26 pm

mukesh gour

लोग सोने में निवेश को भरोसे का सौदा मान रहे है। लोग वर्षभर से दीपावली के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। अब ग्राहकी बढऩे लगी तो सर्राफा बाजार भी दमक उठा है।

भाव में तेजी के साथ बढ़ रहा गोल्ड में निवेश

market news : बारां. सोने के भावों में तेजी होने के बावजूद निवेशकों में इसका क्रेज बना हुआ है। सर्राफा व्यापारियों का तो यहां तक कहना है कि भाव तेज होने के साथ निवेश भी बढ़ता जा रहा है। लोग सोने में निवेश को भरोसे का सौदा मान रहे है। लोग वर्षभर से दीपावली के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। अब ग्राहकी बढऩे लगी तो सर्राफा बाजार भी दमक उठा है। इससे सर्राफा व्यवसायियों में खासा उत्साह बना हुआ है। शहर के सर्राफा बाजार में नवरात्र से ही अच्छी खरीदारी हो रही है। बाजार में नई आकर्षक डिजाइन के जेवर तैयार किए जा रहे हैं। सर्राफा व्यवसायी इस बार 15 से 20 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगा रहे हैं। कई ज्वैलरी कारीगर रातभर जागकर आभूषण तैयार करने में जुटे हुए हैं। लोग रेडिमेड ज्वैलरी को भी खूब पसंद कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग भी करवा रहे ग्राहक

गोल्ड में निवेश करने वाले कई लोगों ने होशियारी दिखाते हुए एडवांस में बुकिंग करा ली थी। ऐसे लोग अब ऑर्डर लेने पहुंच रहे हैं। कई लोग अभी भी धनतेरस व लक्ष्मीपूजन के लिए बुकिंगकरा रहे है। लोग पुराने सोने के सिक्कों पर भी नजर जमाए हुए हैं। सोने के सिक्कों की धनतेरस और लक्ष्मीपूजन के लिए एडवांस में बुङ्क्षकग करा रहे हैं। चांदी की चूड़ी, तोड़ी, पायजेब, बिछिया की खरीद है। चांदी के बर्तन, मूर्ति भी उपलब्ध है।
रहती है अनिश्चितता

थोक सर्राफा व्यवसायी ललित मोहन खंडेलवाल का कहना है कि सर्राफा बाजार में इन दिनों जरूर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। भाव में कभी तेजी ओर मंदी आ रही है। इससे व्यपारी सोने का अधिक स्टॉक करने में संभल कर कदम बढ़ा रहे है, लेकिन लोगों में विशेष रूचि बनी हुई है। मोतीलाल रामस्वरूप सर्राफ फर्म के विनोद गर्ग, राजू गर्ग का कहना है कि सोने में निवेश कभी भी नुकसान का सौदा नहीं रहा। थोड़ी सी भी गिरावट आए तो खरीद कर लेनी चाहिए। लोगों में चांदी की अपेक्षा सोने के प्रति अधिक रूचि है।
भाव तेज होने के बाद भी सुरक्षित निवेश के तौर पर लोग गोल्ड की खरीद कर रहे हंै। प्रोपर्टी और एफडी की अपेक्षा गोल्ड मुठ्ठी में रहता है और 24 घंटे नगदी की सुविधा मिलती है। दीपावली के पुष्य नक्षत्र, धनतेरस के अलावा शादी समारोह के लिए भी खरीदारी और भावों की बुङ्क्षकग शुरू हो गई है। सोने का दम बढऩे से अब रियल डायमंड भी सोने की रेंज में आ गया है। अब डायमंड की अंगूठी, टॉप्स, मंगलसूत्र आदि छोटी रेंज आ गई है। प्लेटिनम की भी रेट सोने की रेंज में ही आ रही है।
त्रिलोक सोनी, प्रमुख सर्राफा व्यवसायी
शहर के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चील-पहल से रौनक आ रही है। वर्तमान में गोल्ड में निवेश बढ़ रहा है। आगे भी तेजी की उम्मीद बनी हुई है। जरा सा भी भाव में सुधार आता है तो तत्काल खरीद लेना चाहिए। गोल्ड ने कभी भी नुकसान नहीं दिया। लोग चांदी भी खरीद रहे हैं, लेकिन गोल्ड में लाभ होने की पूरी उम्मीद रहती है। इससे लोग गोल्ड में अधिक निवेश कर रहे हैं।
कपिल पोरवाल, अध्यक्ष सर्राफा व्यापार संघ

Hindi News / Baran / दमका सर्राफा बाजार, धनतेरस पर 20 करोड़ का होगा कारोबार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.